विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Peddi X Review: राम चरण की 'पेद्दी' में है बॉक्स ऑफिस का 'धुरंधर' बनने का दम? जनता ने सुना दिया फिल्म पर फैसला

Published: Thu, 04 Jun 2026 08:41 AM (IST)

राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। RRR के बाद राम चरण और जाह्नवी ...और पढ़ें

ऑडियंस ने किया पेद्दी का रिव्यू/ फोटो- Imdb

ऑडियंस ने किया पेद्दी का रिव्यू/ फोटो- Imdb

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। RRR की ग्लोबल स्तर पर सफलता के बाद फैंस की राम चरण की फिल्मों से उम्मीद काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। उनकी लास्ट फिल्म 'गेम चेंजर' को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अब उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' से दर्शकों की काफी उम्मीद बंधी हुई है।

राम चरण ( Ram Charan) की 'पेद्दी' में उनके साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। क्या RRR के बाद अब 'पेद्दि' (Peddi) साउथ सुपरस्टार को बॉक्स ऑफिस का 'धुरंधर' बना पाएगी या नहीं, इस पर उनकी मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर निकले दर्शकों ने फैसला सुना दिया और बता दिया है कि यह फिल्म सिनेमा में देखने लायक है या नहीं।

दर्शकों ने राम चरण की 'पेद्दी' को पास किया या फेल?

यह पहली बार है, जब राम चरण स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में 'कुश्ती' और 'स्प्रिंगिट' पर बेस्ड कोई फिल्म लेकर आए हैं। उनका इस तरह के सब्जेक्ट पर फिल्म बनाना बिल्कुल सही साबित हुआ है, क्योंकि दर्शक इसे राम चरण के करियर की सबसे बेस्ट फिल्म बता रहे हैं। फिल्म देखकर निकले एक दर्शकों ने एक्स अकाउंट पर मूवी का रिव्यू करते हुए लिखा, "मैंने इसका फर्स्ट हाफ देख लिया है। क्या शानदार फिल्म बनाई है, कोई ऐसा सीन नहीं है, जो बेहतरीन ना हो। हर सीन फायर और मास्टरपीस है। मूवी ब्लॉकबस्टर है।"

पेड्डी

यह भी पढ़ें- Peddi Advance Booking Collection: एडवांस बुकिंग में बंपर ओपनिंग के लिए तैयार 'पेड्डी', कर डाली करोड़ों की कमाई

दूसरे यूजर ने लिखा, "पेद्दी का फर्स्ट हाफ मैं देख चुका हूं, बेहतरीन क्रिकेट सीन हैं, राई-राई रारारा और चिकिरी गाना बेहतरीन है और इमोशनल सीन्स पर अच्छा काम किया गया है। राम चरण की एक्टिंग बहुत ही अच्छी है। इंटरवल तक बैंग है फिल्म।"

peddi 1

एक अन्य यूजर ने लिखा, "राम चरण ने इस तरह की धांसू परफॉर्मेंस कभी भी नहीं दी। ए आर रहमान और जगपति बाबू का धांसू क्लाइमैक्स है, जो गहरा इम्पेक्ट छोड़ता है। कोई ही सिनेमा से बिना आंसू के बाहर नहीं निकलेगा।"

peddi 2

यूजर्स ने बताया किस सीन ने किया उन्हें सबसे ज्यादा इम्प्रेस

एक यूजर ने यह भी बताया कि वह मूवी का कौन सा सीन देखकर सबसे ज्यादा इम्प्रेस हुआ। उसने लिखा, "इंट्रो..फायर, प्री-इंटरवल और इंटरवल धांसू है। कुश्ती सीक्वेंस, हॉस्पिटल सीक्वेंस, लास्ट के 40 मिनट अच्छे हैं। राम चरण इस फिल्म का मुख्य पिलर हैं।" कुछ दर्शकों ने सिनेमाघरों से निकलते हुए यह भी बताया कि फिल्म ब्लॉकबस्टर है, क्योंकि मूवी का हर एक सीन आपको इमोशनल करने वाला है।

peddi 3

आपको बता दें कि राम चरण की मूवी 'पेद्दी' ने ब्लॉक बुकिंग के बिना ही भारत में रिलीज से पहले 12.66 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। दुनियाभर में मूवी का कलेक्शन 35 करोड़ तक का हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि पेद्दी भारत में पहले दिन 40 से 50 करोड़ के बीच में ओपनिंग करेगी।

यह भी पढ़ें- Peddi Song: पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस पर पटखनी देंगे राम चरण, फिल्म का नया गाना 'Massa Massa' रिलीज