Move to Jagran APP

साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयान को लेकर स्वरा भास्कर से उलझीं पायल रोहतगी

पायल रोहतगी ने लिखा हैमैंने फिल्म कलंक में आर्म्स एक्ट में सजा काट चुके संजय दत्त के साथ आलिया भट्ट माधुरी दीक्षित सोनाक्षी सिन्हा वरुण धवन आदित्य राय कपूर को काम करते देखा।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 06:02 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 08:48 AM (IST)
साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयान को लेकर स्वरा भास्कर से उलझीं पायल रोहतगी
साध्वी प्रज्ञा सिंह के बयान को लेकर स्वरा भास्कर से उलझीं पायल रोहतगी

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने साध्वी प्रज्ञा सिंह का एक वीडियो साझा करते हुए उन पर टिप्पणी की थी। उस टिप्पणी को देखते ही पायल रोहतगी ने स्वरा भास्कर पर टिप्पणी करते हुए उन्हें प्रत्युत्तर दिया है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर लिखा है,'बहुत ही शर्मनाक! आप लोग देख सकते हैं कि यह भारतीय जनता पार्टी के लोग आतंकवाद की आरोपी के पीछे बैठकर ताली बजा रहे हैं। जबकि वह एक ऐसे देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए इंस्पेक्टर के बारे में झूठ बोल रही थी और उनका अपमान कर रही थी। भारतीय जनता पार्टी आपका जवाब नहीं। आपने देश भक्ति की क्या मिसाल पेश की है।'

इस पर पायल रोहतगी ने लिखा है,'मैंने फिल्म कलंक में आर्म्स एक्ट में सजा काट चुके संजय दत्त के साथ आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, आदित्य राय कपूर को काम करते देखा। इतना ही नहीं राजकुमार हिरानी ने उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनाई थी, जिसमें उनकी भूमिका रणबीर कपूर ने निभाई। इन लोगों के बारे में आपका क्या कहना है और इस बात का आपके पास क्या सबूत है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह झूठ बोल रही है।'

गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ने 26/11 हमले के दौरान हुए आतंकवादी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए अफसर हेमंत करकरे पर आरोप लगाए थे कि वह वह साध्वी प्रज्ञा सिंह को 2008 में हुए बम ब्लास्ट के बारे में पूछताछ करने के बहाने उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे साध्वी प्रज्ञा सिंह ने हेमंत करकरे पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके साथ बहुत ही दुर्व्यवहार किया था। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने अपने बयान के लिए खेद जताया है और अपना बयान आलोचना होने के बाद वापस भी ले लिया है।

यह भी पढ़ें: Uri The surgical strike में मुख्य भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल हुए घायल, आए 13 टांके


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.