विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pawan Singh VS Khesari Lal Yadav: पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को दी चुनौती, जानें पूरा मामला

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sun, 19 Dec 2021 09:51 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 20 Dec 2021 07:20 AM (GMT+05:30)

Pawan Singh VS Khesari Lal Yadav पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव का नाम लिए बिना एक खुली चुनौती देते ...और पढ़ें

Pawan Singh VS Khesari Lal Yadav: पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को खुला चैलेंज दिया हैl
Pawan Singh VS Khesari Lal Yadav: पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को खुला चैलेंज दिया हैl

नई दिल्ली, जेएनएनl Pawan Singh VS Khesari Lal Yadav: भोजपुरी स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच लड़ाई चरम पर हैl मामले में पवन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फेसबुक लाइक कियाl उन्होंने खेसारी लाल यादव का नाम लिए बिना एक खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह सभी कलाकारों का सम्मान करते हैंl भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री किसी एक की नहीं बल्कि सामूहिक प्रयास के कारण आगे बढ़ रही हैl हालांकि उनका मानना है कि कुछ लोग सिर्फ बड़बड़ा रहे हैंl उन्होंने यह भी कहा कि वह बोलना नहीं चाहते हैं, बोलेंगे तो परेशानी हो जाएगी और वह हर चीज का जवाब समय देता हैl

पवन सिंह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी

पवन सिंह ने इस अवसर पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी और कहा कि हर चीज की बर्दाश्त करने की एक सीमित सीमा होती हैl उन्होंने यह भी कहा कि वह इंसान हैl उन्होंने रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, कुणाल सिंह से लेकर रितेश पांडे जैसे कई कलाकारों के प्रति मन में सम्मान की भावना होने की भी बात कहीl

View this post on Instagram

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

पवन सिंह ने यह भी कहा कि कलाकारों की कोई जात नहीं होती

पवन सिंह ने यह भी कहा कि कलाकारों की कोई जात नहीं होतीl वह कलाकार के तौर पर अपने दर्शकों का सम्मान करते हैं और जनता के पैरों ही धूल खुद को समझते हैंl उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खुशी होती है जब भोजपुरी के कलाकारों को मिलीयन व्यूज मिलते हैंl

View this post on Instagram

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को दिया खुला चैलेंज

इस अवसर पर पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव को लताड़ते हुए खुला चैलेंज दियाl उन्होंने कहा कि सिर्फ बातें करने से नहीं होगा, अगर दम है तो दोनों बैठते हैं और मोनियम लेकर और देखते हैं कौन कितना गाता है। पवन सिंह और खेसारी दोनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार माने जाते हैंl दोनों ने कई फिल्मों में काम किया हैl दोनों की कई म्यूजिक वीडियो भी लोकप्रिय हुए है।