Kamariya Hila Rahi Hai Song: पवन सिंह के साथ 'कमरिया हिला रही हैं' लॉरेन, यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
पवन सिंह को लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गाना रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेडिंग पर है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरहिट एक्टर पवन सिंह का गाना रिलीज होते ही धमाल माचाने लगता है। पवन भोजपुरी इंडस्ट्री के हिट स्टार्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। उन्हें अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों की तरह ही फैंस उनके गानों के भी दीवाने हैं। वहीं अब पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हो गया है। बता दें कि ये उनका ये नया गना होली गाना है। इस गाने में खास बात ये है कि उनके साथ बॉलीवुड की फेमस डांसर लौरेन डांस करती नजर आ रही हैं। पवन सिंह का ये गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
सिंगर और एक्टर पवन सिंह का ये नाया होली सॉन्ग है 'कमरिया हिला रही है'। गाने के रिलीज होते ही फैंस के बीच इसको लेकर बज बन गया है। गाने में पवन सिंह के साथ लॉरेन की जोड़ी जमकर डांस करती नजर आ रही है। होली की थीम पर बना ये सॉन्ग साबित कर रहा है कि पवन सिंह सच में 'हिट मशीन' हैं।
पवन सिंह के गानें की थीम होली पर है तो कलर्स भी दर्शकों को काफी लुभा रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह और लॉरेन होली खेलते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। पवन सिंह को लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गाना रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेडिंग पर है। पवन और लॉरेन के इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चके हैं। 'कमरिया हिला रही है' गाने को यूट्यूब पर 23 फरवरी को अपलोड किया गया था।