विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stree 2 का भोजपुरी गाना 'खेतों में तू आई नहीं' आउट, पवन सिंह की आवाज पर जमकर नाचे श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव

Published: Fri, 02 Aug 2024 02:26 PM (IST)

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) चंद दिनों में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली ...और पढ़ें

स्त्री 2 से पवन सिंह का भोजपुरी गाना आई नहीं रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
स्त्री 2 से पवन सिंह का भोजपुरी गाना आई नहीं रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. स्त्री 2 में पवन सिंह ने चलाया अपनी आवाज का जादू
  2. राजकुमार राव और श्रद्धा के डांस ने लूटी महफिल
  3. 15 को रिलीज होगी श्रद्धा और राजकुमार की स्त्री 2

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी गानों का खुमार बॉलीवुड में भी कम नहीं है। कई बॉलीवुड सेलेब्स को भोजपुरी गानों की धुन पर नाचते हुए देखा गया है। अब मच अवेटेड फिल्म स्त्री 2 में भोजपुरी गाने का तड़का लगा है। अमर कौशिक निर्देशित स्त्री 2 में सिंगर पवन सिंह ने गाना गाया है, जो अब रिलीज हो गया है।

6 साल बाद स्त्री का सीक्वल बड़े पर्दे पर आग लगाने वाला है। फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की जोड़ी फिर से साथ में नजर आएगी। कुछ समय पहले ही स्त्री 2 का ट्रेलर जारी हुआ था। फिर फिल्म का आइटम नंबर 'आज की रात' आउट हुआ था। तमन्ना भाटिया के कातिलाना डांस के बाद अब भोजपुरी गाने ने धमाल मचा दिया है।

स्त्री 2 का भोजपुरी गाना आउट

दिनेश विजन निर्मित फिल्म स्त्री 2 का दूसरा गाना आई नहीं (Aayu Nai) रिलीज हो गया है। गाना आउट होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने 'खेतों में तू आई नहीं' गाने की एक-एक बीट पर अपने जलवे दिखाये हैं। गाने में पंकज त्रिपाठी के साथ अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी हैं। इस मजेदार गाने में कॉमेडी भी है और हॉरर भी। पंकज त्रिपाठी ने जगह-जगह कॉमेडी का तड़का लगाया है और आखिर में स्त्री का डरावना पल दिखा। 

यह भी पढ़ें- 'इतनी हसीन स्त्री, देखी नहीं कभी', Tamannaah Bhatia की खूबसूरती पर मंत्रमुग्ध हुईं Stree 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

stree 2 song

पवन सिंह ने दी आवाज

एक दिन के अंदर स्त्री 2 के इस गाने को मिलियन व्यूज मिल गये हैं। खबर लिखे जाने तक स्त्री 2 के गाने 'आई नहीं' को यूट्यूब पर 5.3 मिलियन लोगों ने सुन लिया है। गाने को भोजपुरी सिंह पवन सिंह ने सिमरन चौधरी, दिव्या कुमार के साथ मिलकर गाया है। म्यूजिक कंपोजर सचिन और जिगर हैं। गाने की लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखी हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

स्त्री 2 की कहानी

इस बार चंदेरी में स्त्री नहीं बल्कि सरकटे का आतंक होगा। ट्रेलर में दिखाया गया था कि चंदेरी अब सिरकटे के आतंक से खुद को बचाएगी। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं। यह हॉरर-कॉमेडी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- ठिठुरती सर्दी में तमन्ना भाटिया ने शूट किया था Stree 2 का गाना 'आज की रात', भूल गई थीं बर्थडे; BTS वीडियो