विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुरी में सरकार राज , पांच साल बाद आएगी ये जोड़ी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 05 Feb 2017 02:08 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2017 02:13 PM (IST)

इस फिल्म का एक गाना इन दिनों उत्तर भारत में जबरदस्त हिट हो चुका है। 'लेहब चुम्मा एक लाख में' ...और पढ़ें

भोजपुरी में सरकार राज , पांच साल बाद आएगी ये जोड़ी
भोजपुरी में सरकार राज , पांच साल बाद आएगी ये जोड़ी

मुंबई। राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड में अपनी सरकार सीरीज से खूब कामयाबी पाई जिसमें सरकार और सरकार राज शामिल थी और अब जल्द ही बिग बी के साथ वो फिर से सरकार का तीसरा भाग लेकर आ रहे हैं। और अब ऐसा ही कुछ भोजपुरी में होगा जब सरकार राज आएगी।

भोजपुरी की सरकार राज को अरविन्द चौबे डायरेक्ट कर रहे हैं। इस महीने की 10 तारीख को रिलीज़ हो रही इस फिल्म में भोजपुरी के स्टार और सिंगर पवन सिंह और रानी चटर्जी की जोड़ी होगी जो पांच साल बाद बड़े परदे पर लौट रही है। सरकार राज , एक एक्शन फिल्म है और ये सच्ची कहानी पर आधरित हैं। इस फिल्म के नौ गानों में ज़्यादातर में पवन सिंह ने गाये हैं। फिल्म में बिग बॉस फेम मोनालिसा और काजल राघवानी भी हैं और एक साथ चार बड़ी अभिनेत्रियां आइटम सॉन्ग में भी नज़र आएंगी।

जिस अल्बम के सबसे ज़्यादा कैसेट बिके अब उसी पर बन गई फिल्म

इस फिल्म का एक गाना इन दिनों उत्तर भारत में जबरदस्त हिट हो चुका है। 'लेहब चुम्मा एक लाख में' नाम के इस गाने को पवन सिंह और काजल राघवानी पर फिल्माया गया है।