विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ustaad Bhagat Singh के पोस्टर में Pawan Kalyan और श्रीलीला की केमिस्ट्री देख क्रेजी हुए फैंस, कब आएगी फिल्म?

Published: Sun, 01 Mar 2026 05:40 PM (GMT+05:30)

उस्ताद भगत सिंह के निर्माताओं ने नया आकर्षक पोस्टर जारी किया है, जिसमें पवन कल्याण और श्रीलीला की केमिस्ट्री दिख ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उस्ताद भगत सिंह के निर्माताओं ने फिल्म का एक नया और आकर्षक पोस्टर जारी किया है। इस मूवी में पवन कल्याण और श्रीलीला नजर आएंगे। अब एक नए पोस्ट के जरिए मेकर्स ने बताया कि नॉर्थ अमेरिका में फिल्म का प्रीमियर 25 मार्च को होगा।

श्रीलीला की मुस्कान ने जीता दिल

इस अपडेट ने पवन कल्याण के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। सोशल मीडिया पर उनके स्टाइलिश नए लुक की खूब चर्चा हो रही है। पोस्टर में पवन कल्याण हरे रंग के चश्मे पहने और हाथ में बंदूक लिए स्वैग मारते नजर आ रहे हैं। उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आ रही श्रीलीला उन्हें एक प्यारी सी मुस्कान के साथ निहारती हुई दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम की अनुमति के बिना नाम-फोटो और आवाज का नहीं हो सकेगा इस्तेमाल, दिल्ली HC ने लगाई रोक

मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर माइथ्री प्रोडक्शंस ने नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "हमारे प्यारे पावर स्टार पवनकल्याण गारू के साथ हमारे हैट्रिक एसोसिएशन का जश्न मना रहे हैं, जो #उस्तादभगतसिंह की आग को उत्तरी अमेरिका में ला रहे हैं।" फैंस ने तुरंत इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “लव ट्रैक को ओटीटी पर रिलीज करो और बाकी मूवी सिनेमाघरों में प्लीज।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Prathyangira Cinemas (@prathyangiraus)

फैंस के बीच पवन कल्याण का क्रेज

पवन कल्याण ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के लेटेस्ट गाने 'देख लेंगे साला' की रिलीज के साथ एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी फिल्म को लेकर प्रशंसकों में इतना उत्साह क्यों रहता है। यह गाना हाल ही में रिलीज हुआ है और प्रशंसकों इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म निर्माताओं ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर गाना शेयर करते हुए लिखा, "सेलिब्रेशन शुरू करें। पवन कल्याण के सबसे बड़े डांस बस्टर पर नाचने का आनंद लें।"

यह फिल्म पवन कल्याण और निर्देशक हरीश शंकर के बीच दूसरा कोलैबोरेशन है। इसमें राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' से मुकाबला करेगी।

यह भी पढ़ें- पवन कल्याण के बेटे अकीरा नंदन की AI फिल्म पर दिल्ली HC ने लगाई रोक, यूट्यूब पर कई भाषाओं में की गई अपलोड