Move to Jagran APP

पत्रलेखा पॉल ने भी भरा था राजकुमार राव की मांग में सिंदूर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये क्यूट VIDEO

राजकुमार राव ने शादी के करीब 6 दिन बाद अपने स्पेशल डे का एक वीडियो शयेर किया है। इस वीडियो पत्रलेखा और राजकुमार की बिग फैट वेडिंग को शॉर्ट में दिखाया गया है। दोनों ने वीडियो में अपने प्यार के बारे में भी बात की है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 11:14 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 07:03 AM (IST)
पत्रलेखा पॉल ने भी भरा था राजकुमार राव की मांग में सिंदूर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये क्यूट VIDEO
राजकुमार राव, पत्रलेखा पॉल, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा पॉल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। राजकुमार और पत्रलेखा बीते 11 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इन दिनों इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी बीच इस शादी का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में पत्रलेखा पॉल राजकुमार राव की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

loksabha election banner

दरअसल राजकुमार राव ने शादी के करीब 6 दिन बाद अपने स्पेशल डे का एक वीडियो शयेर किया है। इस वीडियो पत्रलेखा और राजकुमार की बिग फैट वेडिंग को शॉर्ट में दिखाया गया है। दोनों ने वीडियो में अपने प्यार के बारे में भी बात की है। इस वीडियो में पत्रलेखा को दुल्हन के जोड़े में पहली बार देखकर राजकुमार का रिएक्शन और पत्रलेखा की खुशी सबकुछ देखने को मिल रहा है। इसी बीच दोनों के बीच का मांग भरने वाला खूबसूरत पल भी दिखा लेकिन एक ट्विस्ट के साथ।

राजकुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के अंत में राजकुमार राव पत्रलेखा पॉल की मांग में सिंदूर भरते हैं। लेकिन इसके तुरंत बाद वो पत्रलेखा को भी ऐसा करने के लिए इशारा करते हैं और पत्रलेखा भी राजकुमार की मांग में सिंदूर भर देती हैं। दोनों के बीच के इस क्यूट मोमेंट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख इन दोनों के फैंस भी खासे खुश नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 11 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की शादी का इंतजार फैंस को भी कई दिनों से था। जिसके बाद 15 नवंबर 2021 को दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी से पहले दोनों की सगाई का एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें राजकुमार घुटने पर बैठकर पत्रलेखा को अंगूठी पहना रहे थे। इस वीडियो को भी खूब पसंद किया गया था। वहीं अब जब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं तो इनके फैंस की भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.