विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Besharam Rang Controversy: 'बेशर्म रंग' विवाद में कूदे हनी सिंह, कहा- 'पहले लोग थे ज्यादा समझदार'

By Karishma LalwaniEdited By:
Published: Fri, 23 Dec 2022 06:14 PM (GMT+05:30)

Besharam Rang Controversy पठान फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ है। इस गाने का सात ...और पढ़ें

Still of Shah Rukh Khan and Deepika Padukone from Besharam Rang
Still of Shah Rukh Khan and Deepika Padukone from Besharam Rang

नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान की फिल्म 'बेशर्म रंग' को कई बॉलीवुड सितारों का साथ मिला है। स्वरा भास्कर, हिना खान आदि एक्ट्रेस ने बेशर्म रंग गाने को अपना सपोर्ट दिखाया है। हालांकि, गाने से जुड़ा खत्म होने की बजाय बढ़ता ही चला गया। सात राज्यों में 'पठान' का विरोध किया जा रहा है। इस कंट्रोवर्सी में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण को अपना सपोर्ट देने के लिए सिंगर-रैपर हनी सिंह भी कूद पड़े हैं। उन्होंने गाने को वल्गर कहने वालों को बेवकूफ बताया है।

पहले लोग थे ज्यादा समझदार

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हनी सिंह ने कहा कि आजकल लोग कुछ ज्यादा ही सेंसिटिव हो गए हैं। जब से बेशर्म रंग रिलीज हुआ है, तब से उसे क्रिटिसाइज किया जा रहा है। दीपिका पादुकोण को भगवा बिकिनी में दिखाए जाने के लिए गाने और मेकर्स का काफी विरोध किया जा रहा है। पहले कुछ आजादी थी। तब लोग कुछ कम पढ़े लिखे हो सकते थे लेकिन ज्यादा समझदार थे। उन्हें पता था कि मनोरंजन को मनोरंजन की तरह ही लेना है। वह हर बात को दिल से नहीं लगा लेते थे।

पहले से ज्यादा बद्तर हो गईं हैं चीजें

हनी सिंह ने कहा रहमान सर (एआर रहमान) ने गाना 'रुकमणि-रुकमणि शादी के बाद क्या-क्या हुआ' गाने का म्यूजिक दिया था। लोगों ने इस गाने को पसंद किया। लेकिन जब मैंने इस तरह के लिरिक्स से गाने बनाने शुरू किए, तो विवाद होने लगा। अब तो कंडीशन पहले से भी ज्यादा खराब है। लोग पहले से भी ज्यादा बद्तर हो गए हैं, जबकि यह सिर्फ मनोरंजन है।

बता दें कि हनी सिंह ने शाह रुख और दीपिका के साथ फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम किया है। फिल्म के फेमस सॉन्ग 'लुंगी डांस' को हनी सिंह ने ही गाया था। यह गाना आज भी यूथ के बीच पॉपुलर है। पार्टी सॉन्ग्स के लिए भी इस गाने को पसंद किया जाता है। हनी सिंह ने एक लंबे वक्त के लिए गानों से, फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। हालांकि, अब म्यूजिक की दुनिया में उन्होंने कमबैक किया है। उनके कई गाने रिलीज हो चुके हैं। हाल ही में उनका न्यू एलबम 'याई रे' रिलीज हुआ।

View this post on Instagram

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

इस वीडियो एल्बम में लुलिया वंतुर के साथ हनी सिंह की जोड़ी और गाने की लिरिक्स को खूब पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Jhoome Jo Pathaan: भगवा बिकिनी विवाद के बाद 'झूमे जो पठान' पर भी बवाल, कम्पोजर विशाल-शेखर पर भड़के फैंस

यह भी पढ़ें: Tom Cruise ने फिल्म की सक्सेस से गदगद होकर लगाई हेलीकॉप्टर से छलांग, वीडियो बनाकर फैंस को कहा शुक्रिया