Pathaan First Look: क्या शाह रुख खान ने हॉलीवुड से कॉपी किया 'पठान' का फर्स्ट पोस्टर? अब फैंस पूछ रहे सवाल
Pathaan First Look सामने आए शाह रुख खान की फिल्म पठान के फर्स्ट लुक पोस्टर को देख कुछ लोगों ने सवाल उठा दिए हैं कि क्या इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर कॉपीड है। ट्विटर पर इसे लेकर लोग रिएक्शन दे रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के किंग शाह रुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए। साल 1992 में 25 जून को उनकी फिल्म दीवाना रिलीज हुई थी। शनिवार को एसआरके ने अपने सोशल मीडिया पेज पर आने वाली फिल्म पठान का फर्स्ट लुक शेयर किया। अपने स्टार को इस अंदाज में देख फैंस खुशी से झूम उठे। तभी लोगों की नजर केआरके के पोस्ट पर गई, जिसमें उन्होंने शाह रुख पर एक हॉलीवुड फिल्म के लुक को कॉपी करने का आरोप लगाया। फिल्म पठान के इस पहले लुक में सुपरस्टार शाह रुख खान, हाथों में मशीनगन थामे बैक साइड से पोज करते दिख रहे हैं। जबकि हूबहू इसी तरह का एक पोस्टर हॉलीवुड फिल्म बीस्ट का भी है।
यू-ट्यूबर कमाल आर खान यानी केआरके ने बीस्ट और पठान दोनों के लुक्स को शेयर करते हुए कहा, 'हे भगवान, कॉपीवुड कभी नहीं सुधरेगा। पोस्टर भी चोरी का। पोस्टर भी ओरिजिनल नहीं बना सकते।' जबकि दूसरे ट्वीट में केआरके ने कहा, 'मेरा सीधा सा सवाल, अगर निर्देशक, एक्टर और प्रोड्यूसर मिलकर अपना ब्रेन लॉजिक के साथ एक पोस्टर बनाने में नहीं लगा सकते तो वो एक अच्छी फिल्म कैसे बनाएंगे। ये सब 90 में चलता था। कि कुछ भी दिखा दो, ये अब नहीं चलता।'
Oh GOD! Copywood will never Sudhro! Poster Bhi Chori Ka. Poster Bhi original Nahi Bana Sakte! pic.twitter.com/7OWt7Ct9Qf— KRK (@kamaalrkhan) June 25, 2022
My simple question! If director, actor and producer together are not having brain to make even a poster with logic then how can they make a good film. Ye Sab 90s main Chalta Tha Ki Kuch Bhi Dikha Do. Now it doesn’t work. pic.twitter.com/oWiTsoLtAZ— KRK (@kamaalrkhan) June 25, 2022
केआरके के इस पोस्ट के बाद मानों सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। ज्यादातर लोग तो इन्हें नसीहत ही देते नजर आए। वैसे इससे पहले तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म बीस्ट पर भी इस फिल्म के पोस्टर को चुराने का आरोप लगा था।
Same nahi hai.. Itna to chalta hai— Yogesh Dhanvate (@yogesh_dhanvate) June 25, 2022
ओरिजिनल कुछ नही होता 😃😃😃सुपर pic.twitter.com/TV2nq6J5Vu— Aashiq Bhartiy (@AashiqBhartiy) June 25, 2022
Agar copy ha to long hair kaha hain srk jese ?🤣🤣🤣— Arslan (@Arslan23247675) June 25, 2022
बता दें कि पठान से शाह रुख लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे है। पिछली बार उन्हें फिल्म जीरो में देखा गया था। फैंस अपने फेवरेट स्टार को 6 साल बाद देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।