क्या आम आदमी पार्टी के इस हैंडसम नेता को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा, डिनर डेट की तस्वीरें हुईं वायरल?
अक्सर ही बॉलीवुड और राजनीति के दिल आपस में जुड़ जाते हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं अब परिणीति चोपड़ा का नाम भी एक राजनेता के साथ चर्चा में बना हुआ है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra and Raghav Chadha Spotted: बॉलीवुड और राजनीति के बीच संबंध की बात करें तो ये कोई नया नहीं हैं। ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं, जब राजनीति और बॉलीवुड के दिल एक-दूसरे के लिए धड़के हैं। एक बार फिर से राजनीति और बॉलीवुड के गलियारे के बीच फिर से ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं। अब आप भी सोच रहे होगें कि हम किसकी बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की। इन दिनों परिणीति चोपड़ा का नाम आम आदमी पार्टी के हैंडसम नेता के साथ जुड़ रहा है। आइए जानते हैं कौन है वो?
क्या राज्य सभा सांसद को डेट कर रही हैं परिणीति?
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बीती शाम मुंबई में में आम आदमी पार्टी के फेमस नेता और पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा संग स्पॉट किया गया है। दोनों को एक साथ देखने के बाद से ही लोग उन्हें लेकर कयास लगाने लगे हैं। पहले दोनों को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। उसके बाद उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें फिर से स्पॉट किया गया।
कूल लुक में नजर आईं परिणीति और राघव
पहले रेस्टोरेंट के बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा व्हाइट आउटफिट में काफी कूल नजर आए। दोनों ने व्हाइट शर्ट कैरी की थी। उसके बाद परिणीति फुल ब्लैक लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक जींस के साथ ब्लैक टीशर्ट और मैचिंग चश्मा लगाया था। इस दौरान दोनों कार में बैठते नजर आ रहे हैं। वहीं, परिणीति पैपराजी के देखकर उन्हें पोज देती नजर आईं। परिणीति और राघव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के लगातार कमेंट्रस आ रहे हैं।
दोनों को मिला था ये खास अवॉर्ड
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को जनवरी में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स के सम्मान से एक साथ नवाजा गया था। भारत में पहली बार किसी को यह सम्मान मिला था। इसी के बाद से ही दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी। बता दें कि यह सेरेमनी ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को ध्यान में रखते हुए की गई थी।