Move to Jagran APP

The Girl On The Train: लंदन में शूटिंग के बाद परिणीति चोपड़ा ऐसे बिता रहीं वक़्त, देखें तस्वीरें

The Girl On The Train परिणीति द गर्ल ऑन द ट्रेन के अलावा भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया में भी दिखायी देंगी जिसमें लीड रोल अजय देवगन निभा रहे हैं। (Photo- Instagram)

By Manoj VashisthEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 05:52 PM (IST)
The Girl On The Train: लंदन में शूटिंग के बाद परिणीति चोपड़ा ऐसे बिता रहीं वक़्त, देखें तस्वीरें
The Girl On The Train: लंदन में शूटिंग के बाद परिणीति चोपड़ा ऐसे बिता रहीं वक़्त, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा की कज़िन परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। भले ही बॉक्स ऑफ़िस सक्सेस में परिणीति की झोली थोड़ी सी खाली हो, मगर इसमें कोई शक़ नहीं कि वो एक बेहतरीन अदाकारा हैं। परिणीति अब हॉलीवुड फ़िल्म The Girl On The Train के हिंदी अडेप्टेशन की शूटिंग कर रही हैं। फ़िल्म लंदन में शूट की जा रही है। परिणीति ने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट करके अपना अपडेट दिया है।

loksabha election banner

परिणीति ने बताया कि यह तस्वीरें उनकी डोओपी यानि डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी त्रिभुवन बाबू ने खींचीं हैं। ऐसा लगता है कि परिणीति शूटिंग लोकेशन से काफ़ी प्रभावित हैं, जो एक शांत जगह है। परिणीति ने इसे एक जीवन बदल देने वाला अनुभव बताया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Using the DoP for personal photography 😜TheGirlOnTheTrain - WHAT. AN. EXPERIENCE 🦋 #LifeChanging #Nirvana #Peace 📸 @tribhuvanbabu

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

परिणीति ने दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। द गर्ल ऑन द ट्रेन सस्पेंस थ्रिलर फ़िल्म है। 2016 में आयी इस फ़िल्म को टेट टेलर ने डायरेक्ट किया था। एमिली ब्लंट, रिबेका फर्ग्यूसन, हेली बेनेट और ल्यूक इवांस ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। एमिली ने फ़िल्म में तलाक़शुदा और अल्कोहॉलिक औरत की भूमिका निभायी थी। परिणीति वही किरदार निभा रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

While the shot is being set up 😜 But guys #TheGirlOnTheTrain - WHAT. AN. EXPERIENCE. Life changing. Nirvana. Peace. 📸 @tribhuvanbabu

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

परिणीति इस साल अक्षय कुमार के साथ केसरी में नज़र आयी थीं, जिसमें उनकी भूमिका ज़्यादा बड़ी नहीं थी। इसके बाद परिणीति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जबरिया जोड़ी में दिखायी दीं, लेकिन यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर नहीं चली थी।

परिणीति द गर्ल ऑन द ट्रेन के अलावा भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया में भी दिखायी देंगी, जिसमें लीड रोल अजय देवगन निभा रहे हैं। अजय के साथ परिणीति की यह दूसरी फ़िल्म है। इससे पहले गोलमाल अगेन में उन्होंने अजय के अपोज़िट फीमेल लीड रोल निभाया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.