परिणीति चोपड़ा ने किया 'वजन घटाने' के कारण का खुलासा
परिणीति चोपड़ा ने पिछले दिनों अपना 22 किलोग्राम वजन घटा कर सबको चौंका दिया। हाल ही में परिणीति ने बताया आखिर क्यों वो अपना वजन घटाने के लिए मजबूर हुईं।
मुंबई। परिणीति चोपड़ा ने पिछले कुछ समय में अपना काफी वजन कम कर लिया है। इसे लेकर जहां परिणीति के हॉट एंड सेक्सी लुक की सराहना हो रही है। वहीं कुछ लोग उनकी यह कहकर भी आलोचना कर रहे हैं कि उन्होंने बॉलीवुड के सामने घुटने टेक दिए। हालांकि परिणीति इस 'बॉलीवुड प्रेशर' के लिए शुक्रगुजार हैं।
शादी के बाद बिपाशा ने किया मजाक, सलमान ने पति पर ले ली चुटकी
परिणीति में अचानक लोगों को एक बड़ा चेंज देखने को मिला। उन्होंने अपना लगभग 22 किलोग्राम वजन घटा लिया है। एक हॉट फोटोशूट कर उन्होंने अपनी इस छरहरी काया के दर्शन अपने फैन्स को कराए। इस छहरी काया के लिए परिणीति को कई सम्मान भी मिल चुके हैं। परिणीति का कहना है कि उन्हें अपना वजन कर काफी अच्छा लग रहा है और अब वह शांति महसूस कर रही हैं।
परिणीति कहती हैं, 'कुछ लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या मैंने अपना वजन बॉलीवुड के प्रेशन के कारण कम किया? इस पर मैं कहती हूं कि उस 'बॉलीवुड प्रेशर' का शुक्रिया, जिसने मुझे ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। आज कई लोग मुझसे वजन कम करने का तरीका पूछते हैं। अब मैं पहले से ज्यादा आत्मविश्वास और शांति महसूस करती हूं।'
इन दिनों फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' की तैयारियां कर रहीं परिणीति कहती हैं कि आज वो हजारों लड़कियों की प्रेरणा बन गई हैं। इसलिए उन्हें काफी खुशी होती है।