विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: परिणीति की सगाई पर इमोशनल हुए पिता, सब छोड़ आंसू पोछने दौड़ पड़ी थीं एक्ट्रेस

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 29 May 2023 11:15 PM (IST)

Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें उनके भाई ने शेयर ...और पढ़ें

Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement, Instagram Post
Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement, Instagram Post

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra- Raghav Chadha Engagement: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा संग शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की इंगेजमेंट सेरेमनी थी, जहां से कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वहीं, अब एक्ट्रेस के भाई ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई इस साल के कुछ बड़े इवेंट्स में शामिल है। जहां फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीति से जुड़े कई बड़े चेहरे नजर आए। अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की इस सेरेमनी की लेटेस्ट तस्वीरें चर्चा में बनी हुई।

सबसे खास तस्वीरें आई सामने

इन तस्वीरों को एक्ट्रेस के भाई शिवांग चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इनमें से एक तस्वीर में परिणीति फंक्शन के बीच अपने पिता के आंसू पोछते हुए भी नजर आईं, जो एक्ट्रेस के सबसे खास पलों से में एक है। आइए इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं...

इमोशनल हुए परिणीति के पिता

परिणीति चोपड़ा ने इन तस्वीरों को अपनी इंस्टा स्टोरी भी शेयर किया है। पहली फोटो में परिणीति और उनके भाई शिवांग इमोशनल पिता के आंसू पोछते हुए नजर आए। फ्रेम में तीनों की खूबसूरत बॉन्डिंग दिख रही है।

दूसरी फोटो में परिणीति चोपड़ा की मां रीना चोपड़ा बेटे और परिवार के संग डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

एक तस्वीर में शिवांग चोपड़ा, राघव चड्ढा की मां को गले लगाते हुए पोज देते हुए दिख रहे हैं।

सगाई की आखिरी तस्वीर में राघव चड्ढा के परिवार की फोटो शामिल है। इनमें उनकी मां, पिता और बहन नजर आ रही हैं।

मेहमानों की वीवीआईपी लिस्ट

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में कई वीवीआईपी गेस्ट्स ने शिरकत की थी। इनमें आप लीडर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पी चिदंबरम और आदित्य ठाकरे जैसे हाई प्रोफाइल मेहमानों के नामों शामिल हैं। एक्ट्रेस का साथ देने उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा भी लंदन से दिल्ली आई थीं।