परिणीति चोपड़ा की फिल्म रिलीज डेट तय होने से मूवी दिल बेचारा के मेकर्स मुश्किल में
Parineeti Chopra Next Film The Girl On The Train परिणीति चोपड़ा की बॉक्स ऑफिस पर सुशांत सिंह राजपूत से भिडंत होने वाली है। दोनों की फिल्में एक साथ रिलीज होंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra Next Film The Girl On The Train : खूबसूरत एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की बॉक्स ऑफिस पर सुशांत सिंह राजपूत से भिडंत होने वाली है। इन दोनों बॉलीवुड स्टार्स की फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी। परिणीति हॉलीवुड फिल्म के हिंदी एडाप्टेशन में नजर आएंगी तो वहीं सुशांत राजपूत लवस्टोरी फिल्म दिल बेचारा में दिखाई देंगे।
हॉलीवुड फिल्मों से धीरे धीरे परिणीति चोपड़ा का रिश्ता गहराता जा रहा है। हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड की चर्चित फिल्म फ्रोजेन 2 के हिंदी वर्जन में एना के किरदार को अपनी आवाज दी है। अब वह हॉलीवुड फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन के हिंदी एडाप्टेशन में नजर आने वाली हैं।
द गर्ल ऑन द ट्रेन को हिंदी में रिभू दासगुप्ता और रिलायंस इंटरटेनमेंट बना रहा है। इस थ्रिलर फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इसे 8 मई 2020 में रिलीज करने की घोषणा कर दी गई है। खास बात यह है कि इसी दिन सुशांत राजपूत की फिल्म दिल बेचारा भी रिलीज होगी।
परिणीति चोपड़ा की फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन के ओरिजनल राइट्स हॉलीवुड के चर्चित प्रोडक्शन हाउस ड्रीमवर्क्स के पास हैं। इन राइट्स को रिलायंस एंटरटेनमेंट ने खरीद लिया है। फिल्म में परिणीति के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
The most thrilling ride of my life!!! Guyssss the hindi adaptation of #TheGirlOnTheTrain will release on 8th May 2020. 🤛@ribhudasgupta @Shibasishsarkar @aditiraohydari @IamKirtiKulhari @avinashtiw85 @RelianceEnt @amblin pic.twitter.com/2itkccxdd4— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) November 29, 2019
उधर, सुशांत सिंह राजपूत की लवस्टोरी पर बेस्ड फिल्म दिल बेचारा को भी 8 मई 2020 में ही रिलीज किया जा रहा है। दिल बेचारा में सुशांत के साथ संजना सांघी लीड रोल में दिखेंगी। यह कहानी दो कैंसर पीडि़त प्रेमियों पर केंद्रित है। यह जॉन ग्रीन के नॉवेल द फॉल्ट इन ऑर स्टार्स का एडॉप्टेशन है।
Thankyouuuuu Bilal ❤️❤️❤️ @BilalS158 https://t.co/68FXl20m04" rel="nofollow— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) November 30, 2019