Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा और जीजा निक जोनस का रोमांस देख परिणीति को आई शर्म, कहा- दीदी क्या हो रहा है ?

प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम की टॉप सेलेब्स में से एक हैं। प्रियंका और उनके पति निक जोनस सोशल मीडिया पर है काफी एक्टव हैं। प्रियंका और निक अक्सर इस प्लेफॉर्म पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के साथ प्यार का इजहार करते रहते हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 02:15 PM (IST)Updated: Mon, 30 Aug 2021 02:15 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा और जीजा निक जोनस का रोमांस देख परिणीति को आई शर्म, कहा- दीदी क्या हो रहा है ?
Image Source: Priyanka Chopra Social media page

नई दिल्ली, जएनएन। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम की टॉप सेलेब्स में से एक हैं। प्रियंका और उनके पति निक जोनस सोशल मीडिया पर है काफी एक्टव हैं। प्रियंका और निक अक्सर इस प्लेफॉर्म पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के साथ प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी तस्वीरें पोस्ट कर तहलका मचा दिया है।

loksabha election banner

प्रियंका ने पोस्ट की थी ये फोटो

पीसी पूल के किनारे धूप का आनंद ले रही हैं। उन्होंने रेड बॉटम के साथ ब्लैक बिकिनी टॉप पहना हुआ है। उनके पास निक जोनस बैठे हुए हैं, जो शर्टलेस हैं। प्रियंका चोपड़ा की बहन परी परिणीति चोपड़ा ने भी उनकी तस्वीर पर कमेंट किया है। प्रियंका ने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘नाश्ता।‘ साथ ही कांटे और चाकू की इमोजी भी पोस्ट की है। वहीं निक प्रियंका के बट पर कुछ मस्ती कर रहे थे।

परिणीति चोपड़ा ने किया ये कमेंट

इस फोटो पर फैन्स जहां जमकर कमेंट और लाइक्स की झड़ी लग गई। पर प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा के कमेंट ने सबका ध्यान आकर्षित किया। परिणीति ने लिखा-'जीज, मीमी दीदी, क्या चल रहा है यहां, इंस्टाग्राम पर परिवार है। आंखें बंद करके हिट बटन लाइक करने की कोशिश की हूं।'

 परीणिती-प्रियंका के बीच है ऐसी बॉन्डिंग

वैसे ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी परीणिती और प्रियंका एक दूसरे के पोस्ट पर मजेदार कमेंट करती रहती हैं। वहीं अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति पिछली बार फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ और ‘साइना’ में नजर आईं थीं। उनकी आने वाली फिल्म निर्देशक रिभु दास गुप्ता के साथ है।

प्रियंका पिछले साल से लंदन में हैं। उन्होंने सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन के साथ अपनी रोमांटिक कॉमेडी, टेक्स्ट फॉर यू को सबसे पहले खत्म किया। फिर, उन्होंने अपनी फिल्मों द व्हाइट टाइगर और वी कैन बी हीरोज का प्रचार किया और अपनी बयोग्राफी, अनफिनिश्ड भी लॉन्च की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.