विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raghav And Parineeti Wedding: उदयपुर में फेरे, तो चंडीगढ़ में होगा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिसेप्शन

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 06 Sep 2023 06:20 PM (IST)

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की खबर सोशल मीडिया आए दिन वायरल हो रही ...और पढ़ें

Raghav And Parineeti Reception Card Photo Credit Instagram
Raghav And Parineeti Reception Card Photo Credit Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Raghav Chadha And Parineeti Chopra Reception Card: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अपनी सगाई के बाद लगातार सुर्खियों में है। ये कपल इस महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। चोपड़ा और चड्ढा परिवार में इन दिनों जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस बीच अब परिणीति और राघव का रिसेप्शन कार्ड भी सामने आ गया है।

उदयपुर में लेंगे फेरे

मंगलवार को राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी की तारीख सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि इस महीने की 24 तारीख को झीलों के शहर उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। इस कपल की शादी के फंक्शन 22 सितंबर से शुरू होंगे और 24 को खत्म होंगे। वहीं अब कपल का रिसेप्शन कार्ड वायरल हो रहा है।

परिणीति और राघव का रिसेप्शन कार्ड हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर होने वाली दुल्हन और दूल्हे का रिसेप्शन कार्ड सामने आया है, जिसमें लिखा है कि चंडीगढ़ में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। व्हाइट और गोल्डन थीम के इस कार्ड में वेडिंग रिसेप्शन की डिटेल लिखी गई है। 30 सितंबर को चंडीगढ़ के ताज होटल में होगा। इससे पहले खबर थी कि रिसेप्शन गुरुग्राम में होगा, लेकिन अब चंडीगढ़ में होने जा रहा है।

लीला पैलेस में होंगी शादी की रस्में

इस कपल की शादी उदयपुर के लीला पैलेस में होगी। वहीं मेहमानों को ठहराने के लिए उदयविलास होटल को बुक किया गया है। इस शादी में बॉलीवुड तथा राजनीति से जुड़े कई हस्त्यिां शामिल होंगी। मिली जानकारी के अनुसार लेकसिटी की प्रमुख सितारा होटल में शामिल लीला पैलेस और उदयविलास होटल की बुकिंग होने के साथ ही उनकी शादी की थीम को लेकर उन्हें तैयार किए जाने का काम जारी है। सूत्रों की मानें तो शादी पहले दिन 23 सितंबर से मेहंदी, हल्दी और महिला संगीत के आयोजन शुरू हो जाएंगे।

ये हस्तियां होंगी शामिल

दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान सहित अन्य वीआईपी हस्तियों को ठहराने के लिए उदयविलास में बुकिंग की गई है। इसके अलावा लीला पैलेस के नजदीक ही फतहप्रकाश तथा ताज समूह की लैक पैलेस होटल में भी बुकिंग कराई जाने की बात सामने आ रही है। परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और   निक जोनस भी इस शादी में शामिल होंगे।