Move to Jagran APP

परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर पर लगाया बदसुलूकी का 'आरोप', कैमरे में क़ैद हुई हरकत

परिणीति, अर्जुन कपूर के साथ नमस्ते इंग्लैंड की शूटिंग कर रही हैं, जिसे विपुल शाह डायरेक्ट कर रहे हैं। इसी की शूटिंग के दौरान ये वीडियो बनाया गया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 04:54 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jun 2018 02:33 PM (IST)
परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर पर लगाया बदसुलूकी का 'आरोप', कैमरे में क़ैद हुई हरकत
परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर पर लगाया बदसुलूकी का 'आरोप', कैमरे में क़ैद हुई हरकत

मुंबई। परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर पर कैमरे के सामने उनके साथ बदसुलूकी करने का आरोप लगाया है। परिणीति ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि पूरी दुनिया को इसका पता चलना चाहिए।

loksabha election banner

इससे पहले कि आप कुछ और समझें, आपको बता दें कि परिणीति ने अर्जुन के साथ मज़ाक किया है। परिणीति, अर्जुन कपूर के साथ 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग कर रही हैं, जिसे विपुल शाह डायरेक्ट कर रहे हैं। इसी की शूटिंग के दौरान ये वीडियो बनाया गया है। वीडियो में फ़िल्म का क्रू एक जहाज पर दिख रहा है और परिणीति एक स्टेप कर रही हैं और बैलेंस करने की कोशिश करती हैं। पास में खड़े अर्जुन अचानक परिणीति को धक्का दे देते हैं और वो लड़खड़ा जाती हैं। वीडियो में कैमरे से शूट करने वाली लड़की की ज़ोरदार हंसी सुनाई देती है। विपुल शाह भी मुस्कुराने लगते हैं। परिणीति कहती नज़र आती हैं कि यह हमेशा मेरे साथ यही करता है। वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस वीडियो को फॉलोअर्स भी ख़ूब एंजॉय कर रहे हैं और मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं। 'नमस्ते इंग्लैंड', नमस्ते लंदन फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रही है, जिसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ़ ने लीड रोल्स निभाये थे। 

एक गाने का बजट 5.5 करोड़

नमस्ते इग्लैंड का एक गाना 5.5 करोड़ के बजट से शूट किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ट्रैवल सांग है, जिसमें अर्जुन और परिणीति के किरदार को पंजाब से लंदन की यात्रा करते हुए दिखाया जाएगा। यह गाना समंदर के बीचोंबीच फ़िल्माया जा रहा है। गाने में 18-20 लोकेशंस दिखायी जाएंगी। इस गाने को जावेद अख़्तर ने लिखा है। परिणीति और अर्जुन का ऊपर दिया गया वीडियो दरअसल इसी गाने की शूटिंग के दौरान शूट किया गया है। 

अर्जुन-परी का याराना बहुत पुराना

अर्जुन और परिणीति ने 2012 में आयी 'इश्कज़ादे' में साथ में काम किया था। इस फ़िल्म से अर्जुन ने डेब्यू किया था, जबकि परिणीति के करियर की दूसरी फ़िल्म है। इस नाते अर्जुन और परिणीति एक-दूसरे के साथ अच्छी बांडिंग शेयर करते हैं। नमस्ते इंग्लैंड के अलावा भी दोनों यशराज बैनर की 'संदीप और पिंकी फ़रार' में साथ काम कर रहे हैं, जिसे दिबाकर बैनर्जी निर्देशित कर रहे हैं। यह फ़िल्म अगले साल पहली मार्च को रिलीज़ होगी, जबकि 'नमस्ते इंग्लैंड' इसी साल रिलीज़ होने वाली है। 

'संदीप और पिंकी फ़रार' परिणीति की दसवीं फ़िल्म होगी, जबकि अर्जुन कपूर की ग्यारहवीं फ़िल्म है। परिणीति को पिछले साल आपने 'गोलमाल अगेन' में देखा होगा, जिसमें वो अजय देवगन के साथ पहली बार पेयर अप हुईं, वहीं अर्जुन की आख़िरी फ़िल्म 'मुबारकां' है, जो 2017 में रिलीज़ हुई थी। कज़िन हर्षवर्धन की 'भावेश जोशी सुपरहीरो' के एक गाने में भी अर्जुन ने स्पेशल एपीयरेंस दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.