विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ब्लड प्रेशर की तीन गोलियां खानी पड़ती...'Paresh Rawal ने इस वजह से छोड़ा था पॉलिटिक्स, 12 साल बाद किया खुलासा

Published: Thu, 16 Jul 2026 01:54 PM (IST)

अभिनेता परेश रावल ने 2019 में राजनीति छोड़ने का कारण बताया, जिसमें उन्होंने कहा कि इसके लिए बहुत अधिक समर्पण की आवश्यकता होती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि जाने माने अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) एक समय राजनीति में बहुत सक्रिय थे। सिल्वर स्क्रीन पर लोगों को हंसाने वाले परेश 2014 से 2019 तक एक मुख्य पार्टी का हिस्सा रहे।

एक्टर बीजेपी के टिकट पर गुजरात की अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से 2014 के आम चुनाव में जीतकर संसद पहुंचे थे। हालांकि 2019 में एक्टर ने राजनीति छोड़ दी। इसका क्या कारण था और उन्हें क्यों ये फैसला लेना पड़ा इस पर परेश रावल ने बात की।

एक्टर ने क्यों छोड़ी राजनीति?

विक्की लालवानी के पॉडकास्ट पर बात करते हुए एक्टर ने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि राजनीति के लिए बहुत ही ज्यादा डेडिकेशन की जरूरत है। उन्हें लगा कि एक्टिंग करियर जारी रखते हुए वह ऐसा नहीं कर पाएंगे।

Paresh (10)

परेश रावल ने अपने अनुभव के बारे में बात करते कहा कि इस काम की असलियत वैसी नहीं थी, जैसा उन्होंने सोचा था। उन्होंने माना कि काम का बोझ, लगातार यात्रा और जिम्मेदारियों का उन पर बुरा असर पड़ा।

बहुत भगना पड़ता था - परेश

परेश ने कहा, 'मैं 2014 में जब गया पॉलिटिक्स में,उसके बाद मेरा शुरू हुआ। बीपी तो था पर तीन गोलियां लेना मेरा उसके बाद शुरू हुआ है क्योंकि आपको काम करना है। हम ऐसा मानते हैं कि पॉलिटिशियन फुल एसी करके बैठे रहते हैं, कोई पैर दबाता है, काजू-किश्मिश खाते हैं। वहां गए तो पता चला कितना काम कराते हैं। भगा भगा के थका देते हैं।'

परेश रावल ने बताया कि वो वहां सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए गए थे। एक्टर ने कहा- 'मैंने इसलिए छोड़ दिया कि मेरा काम नहीं है। मैंने लिमिटेड टाइम के लिए ही गया था। मेरी समझ नहीं है। ये एक नोबेल काम है और इसके लिए पूरा अंदर रहना पड़ेगा। पूरा टाइम आपको देना पडे़गा। तो ही आप रह पाओगे।'

फिलहाल परेश रावल राजनीति छोड़ पूरे तरीके से बॉलीवुड को अपना समय दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 20 साल बाद फिर से खुलेंगे सारे 'सिंग्नल्स', Bhagam Bhag 2 पर नया अपडेट, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3 विवाद में नया मोड़, प्रियदर्शन की एग्जिट के बाद अक्षय के प्रोडक्शन हाउस ने नोटिस जारी कर दी चेतावनी!