Sonu Nigam का 29 साल पुराना गाना Shah Rukh Khan को नहीं आया था पसंद, एयरपोर्ट जाते-जाते शूट हुआ रोमांटिक सॉन्ग
29 साल पहले शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) पर एक सुपरहिट गाना फिल्माया गया, लेकिन शायद ही आपको मालूम ...और पढ़ें

शुरू में शाह रुख को पसंद नहीं आई थी आवाज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'रोमांस किंग' शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने न केवल सिनेमा को एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में दीं, बल्कि कई कल्ट रोमांटिक सॉन्ग्स भी उनके नाम हैं। उनका एक गाना आज भी सुनने वालों के दिल में प्यार भर दे।
29 साल पहले शाह रुख खान की एक फिल्म आई जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म के गानों ने भी धमाल मचा दिया था। उस फिल्म का एक गाना तब न्यूकमर रहे सोनू निगम (Sonu Nigam) ने गाया था। उनका गाना कल्ट हो गया था लेकिन पहले उनकी आवाज शाह रुख को जरा भी पसंद नहीं आई थी।
सोनू निगम ने गाया शाह रुख के लिए गाना
खुद शाह रुख खान ने एक अवॉर्ड फंक्शन में सोनू निगम के सामने हिट गाने से जुड़ा किस्सा शेयर किया था। मिर्ची के अवॉर्ड फंक्शन में शाह रुख खान से जब पूछा गया था कि उनका फेवरेट सिंगर कौन है, तब एक्टर ने फिल्म परदेस का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था, "जहां तक मेरी समझ है, हम वेगस में थे। सुभाष जी ने मुझे एक न्यूकमर (सोनू निगम) का गाना सुनाया जो शायद पहली बार मेरे लिए गाना गा रहे थे और वह गाना था 'दिल... दीवाना' (Yeh Dil Deewana From Pardes)।"
एयरपोर्ट छोड़ते हुए शूट हुआ था गाना
शाह रुख ने आगे बताया था, "सुभाष जी ने मुझे बोला कि बहुत अच्छा सिंगर है ये लड़का। अभी ये तुम्हारे लिए गाना गा रहा है। मुझे याद है कि हमारे पास वक्त बहुत कम था। हम शूटिंग करने जा रहे थे तो मैं एयरपोर्ट जा रहा था और इसलिए नहीं कि मैं स्टार हूं और मैं शूटिंग कैंसिल करके जा रहा था, इसलिए भी वास्तव में। तो सुभाष जी ने कहा, तू रहन दे लाडले तू फिकर मत कर, एयरपोर्ट जाते-जाते हम गाना कर लेंगे। तो वह जो पूरा गाना है, हमने शूट किया है, वास्तव में मुझे एयरपोर्ट तक छोड़ते हुए।"
यह भी पढ़ें- जब Shah Rukh Khan ने रात ढ़ाई बजे खुदवाई थी पालतू कुत्ते की कब्र, सालों बाद सामने आया हैरान करने वाला किस्सा
शाह रुख को नहीं पसंद आया था गाना
शाह रुख खान के पास सोनू निगम भी खड़े थे। अभिनेता ने उनसे कहा था कि अगर मैं गलती नहीं कर रहा हूं तो यह आपके शुरुआती गानों में से एक था। उन्होंने कहा था, "उस वक्त मुझे उनकी आवाज बहुत अलग लगी, उस महान सोनू जैसा नहीं, जिसे मैं जानता हूं। मुझे पहले शुरू में ऐसा लगा, अरे यार ये क्या आवाज है। मैंने तो सुनी नहीं है, क्योंकि हमारे लिए जो गाते थे, वही गाते थे।"
शाह रुख खान ने बताया था कि जब वह मुंबई आए और दोबारा गाना सुना तो वह उन्हें खूब पसंद आया। उन्होंने यह भी कहा था कि गाने में जो एनर्जी थी, वो सोनू निगम की आवाज की वजह से ही आ पाई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को सोनू निगम फैन बताया था।
