Move to Jagran APP

Bihar Flood 2019: पंकज त्रिपाठी ने बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए लिखा इमोशनल संदेश, बिहार में जलप्रलय जैसी स्थिति

Pankaj Tripathi Appeal To Help Flood Affected People Of Bihar अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लिखी गई पोस्‍ट वायरल हो रही है।

By Rizwan MohammadEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 12:38 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 12:39 PM (IST)
Bihar Flood 2019: पंकज त्रिपाठी ने बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए लिखा इमोशनल संदेश, बिहार में जलप्रलय जैसी स्थिति
Bihar Flood 2019: पंकज त्रिपाठी ने बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए लिखा इमोशनल संदेश, बिहार में जलप्रलय जैसी स्थिति

नई दिल्‍ली, जेएनएन। Pankaj Tripathi Appeal To Help Flood Affected People Of Bihar: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की लिखी गई सोशल मीडिया पोस्‍ट वायरल हो रही है। इसमें उन्‍होंने इमोशनल मैसेज लिखकर लोगों से अपील की है कि पीडि़तों की सहायता के लिए आगे आएं। इसके साथ उन्‍होंने एक तस्‍वीर भी शेयर की है। पंकज त्रिपाठी की इस पहल को उनके फैंस ने खूब सराहा है। 

loksabha election banner

इन दिनों भारी बारिश के चलते कई प्रदेशों में स्थिति भयंकर हो गई है। बिहार में 1000 प्रतिशत अधिक भारी होने की बात कही जा रही है। इसके चलते राजधानी पटना समेत लगभग पूरा बिहार बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ से जुड़े कई वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।

अब बॉलीवुड के दिग्‍गज कलाकार पंकज त्रिपाठी ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट शेयर की है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले पंकज त्रिपाठी ने अपनी पोस्‍ट में लिखा है कि 'बिहार को हम सबकी मदद की जरूरत है, इस वक्‍त। मेरी संवेदना और प्राथना है, हालात जल्‍दी बेहतर हों।

पंकज त्रिपाठी ने पोस्‍ट के साथ मुख्‍यमंत्री राहत कोष की जानकारी भी शेयर की है और इमेज भी टैग किया है। तस्‍वीर में चीफ मिनिस्‍टर रिलीफ फंड बिहार की है। इसमें बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए धनराशि भेजने का तरीका बताया गया है। राहत कोष के बैंक अकाउंट्स की डिटेल्‍स को दर्शाया गया है, साथ ही स्‍कैन कोड भी दिया गया है।

बता दें कि बिहार में भारी बारिश के चलते जलप्रलय की स्थिति बनी हुई है। वहां लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। इस स्थिति से निपटने के लिए देशभर से लोग राज्‍य की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। पंकज त्रिपाठी के अलावा मनोज बाजपेयी, शुत्रघ्‍न सिन्‍हा समेत कई अन्‍य हस्तियों ने भी बाढ़ प्रभावितों की मदद की अपील की है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.