विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Entertainment News: स्त्री 2 को लेकर उत्साहित हैं पंकज त्रिपाठी, बोले- ना कहने का अभी तक नुकसान नहीं हुआ है

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
Published: Tue, 20 Feb 2024 06:15 AM (IST)

अभिनेता पंकज त्रिपाठी स्त्री 2 को लेकर उत्साहित हैं मेरी आदत नहीं है किसी को ना कहने कि ये नहीं ...और पढ़ें

स्त्री 2 को लेकर उत्साहित हैं पंकज त्रिपाठी, खोले अपने दिल के राज
स्त्री 2 को लेकर उत्साहित हैं पंकज त्रिपाठी, खोले अपने दिल के राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई कलाकार अक्सर रिश्तों के चलते कुछ प्रोजेक्ट को ना नहीं कर पाते हैं। बाद में कई बार उसे करने का उन्हें पछतावा भी होता है। हालांकि वक्त के साथ वह न कहने की कला में भी पारंगत हो जाते हैं।

'मैं अटल हूं' अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने ना कहना सीख लिया है। ना कहने की वजह से होने वाले नुकसान को लेकर वह कहते हैं कि नुकसान क्या झेलूंगा। कुछ काम कम हो जाएगा। वैसे अभी तक कुछ नुकसान नहीं हुआ है। ना कहना बहुत कठिन होता है, लेकिन अपनी सेहत और प्राथमिकताओं को देखकर मुझे वो करना पड़ता है।

पंकज स्त्री 2 और मर्डर मुबारक में नजर आएंगे

आगे बोले कि एक व्यक्ति इतना काम नहीं कर सकता है। दरअसल, मेरी आदत नहीं है किसी को ना कहने कि ये नहीं होगा। एक तो आठ साल पहले इस शहर में फिल्म ढूंढ रहे थे। अब आती हुई फिल्म को ना कैसे कहें। हम तो लालायित थे कि फिल्में मिल जाए। अब इतनी मिल रही है, तो ना कहां से कहा जाए। मुंबई में नहीं हूं, तो कह देता हूं कि तिथि नहीं है, नहीं हो पाएगा। एक आदमी तीस दिन में तीस दिन ही काम कर सकता है। पंकज आगामी दिनों में फिल्म स्त्री 2 और मर्डर मुबारक में नजर आएंगे।