यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pankaj Tripathi पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्सीडेंट में जीजा की मौत, हॉस्पिटल में एडमिट बहन की हालत नाजुक
कॉमेडी और एक्शन फिल्मों में अपने एक्टिंग का टैलेंट दिखाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी ने विलन बनकर भी लोगों के ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया के जाने माने एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सामने आई जानकारी के अनुसार, एक्टर की बहन सरिता तिवारी और जीजा सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस एक्सीडेंट में पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की मौत हो गई। जबकि, बहन अस्पताल में भर्ती हैं।
टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हादसा झारखंड के धनबाद के निरसा में हुआ है, जो जीटी रोड के पास है। इस एक्सीडेंट में पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत हो गई, जबकि, बहन धनबाद के SNCU हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हादसा शनिवार की शाम करीब 4 बजे तक हुआ।
एक्सीडेंट में डैमेज हुई कार
राजेश तिवारी और सरिता तिवारी बिहार के गोपालगंज से वेस्ट बंगाल के लिए जा रहे थे। निरसा मार्केट चौक पर पहुंचने से पहले ही उनका एक्सीडेंट हो गया। राजेश और सरिता की गाड़ी दूसरी गाड़ी से भिड़ गई, जिससे एक्सीडेंट में कार डैमेज हो गई।
आईसीयू में एडमिट हैं पंकज त्रिपाठी की बहन
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया। राजेश की हालत ज्यादा नाजुक होने की वजह से मल्टीपल एफर्ट्स के बाद भी वह बच न सके। वहीं सरिता तिवारी आईसीयू में एडमिट हैं।
रेलवे में नौकरी करते थे जीजा
बता दें कि राजेश तिवारी चितरंजन रेल में नौकरी करते थे। उनकी ड्यूटी रेलवे के जीएम ऑफिस में थी। लेकिन छुट्टी अपने घर गोपालगंज आए थे। जब वह वहां से वापस आ रहे थे तब ये दुर्घटना हुई। इस हादसे के बाद संभावनना जताई गई है कि पंकज त्रिपाठी धनबाद जा सकते हैं।
पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उन्हें 'मर्डर मुबारक' में देखा गया। यह मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें सारा अली खान, करिश्मा कपूर, संजय कपूर जैसे कलाकार हैं। इसके पहले जनवरी में उनकी फिल्म 'मैं अटल हूं' रिलीज हुई थी।
