नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में पेशवा बाजीराव की भूमिका निभाई थींl अब रणवीर सिंह ने दोस्त अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की हैंl ताकि उनका दोस्त और फिल्म में सदाशिवराव बने अर्जुन कपूर आगे बढ़ें और अपनी फिल्म‘ पानीपत ’से बॉक्स-ऑफिस पर जीत हासिल करेंl आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत 6 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है।
पानीपत के ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही अर्जुन कपूर की तारीफ़ हो रही हैं। अर्जुन कपूर फिल्म गुंडे से रणवीर सिंह के सबसे अच्छे दोस्त रहे हैंl
View this post on Instagram
Bajirao and Sadashivrao ❤️ Go forth and Conquer ! ⚔️ #BabaPower @arjunkapoor
दोनों की दोस्ती देखने लायक है और हमेशा एक-दूसरे का समर्थन करते हुए नजर आते है। अर्जुन की फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने के चलते रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर कर उन्हें अपनी आगामी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर के साथ एक प्यार भरी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते की हैं। रणवीर सिंह तस्वीर में अर्जुन कपूर को प्यार से गले से पकड़े हुए है। तस्वीर में रणवीर ऑरेंज कैप और व्हाइट टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं, जबकि अर्जुन ने ब्लू टी-शर्ट पहनी हुई है। अर्जुन की फिल्म पानीपत रिलीज़ होने के बाद रणवीर सिंह ने लिखा, ‘बाजीराव और सदाशिवराव आगे बढ़ो और जीतो! # बाबापॉवर अर्जुन कपूर।’
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर ने पीरियड ड्रामा में सदाशिवराव की भूमिका निभाई हैं, वहीं उनके बेस्टी रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में बाजीराव की भूमिका निभाई थी। पानीपत में अर्जुन कपूर, कृति सनन और संजय दत्त की अहम भूमिकाएं हैं। अर्जुन कपूर और कृति सनन की फिल्म को फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने साढ़े तीन स्टार दिए हैं। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म पति, पत्नी और वो से टक्कर होनेवाली हैंl
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप