Panipat Poster: ऐसा है सजंय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन का लुक, देखें दमदार पोस्टर्स
Panipat Sanjay Dutt Look संजय दत्त और अर्जुन कपूर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘पानीपत’ के तीन पोस्टर रिलीज कर दिए गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। संजय दत्त और अर्जुन कपूर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘पानीपत’ के तीन पोस्टर रिलीज कर दिए गए हैं। पहले संजय दत्त का पोस्टर रिलीज किया गया था, उसके बाद कृति सेनन का, फिर अर्जुन कपूर का पोस्टर रिलीज गया। पहले बाबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट यानी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में संजय दत्त वॉरियर लुक में नजर आए, जिसमें वो काफी दमदार लगे।
इसके बाद कृति सेनन का पोस्टर रिलीज़ किया गया। फिल्म में कृति पार्वती बाई के किरदार में नज़र आएंगी। इसके बाद अर्जुन कपूर का पोस्टर रिलीज किया गया। फिल्म में अर्जुन सदाशिव राव के किरदार में नज़र आएंगे। तीनों पोस्टर के साथ ये जानकारी भी दी गई है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी मंगलवार को रिलीज किया जाएगा।
क्या है फिल्म की कहानी:
इस फ़िल्म की कहानी पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो 14 जनवरी 1761 को मराठाओं और अफ़गानिस्तान के सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के बीच पानीपत में हुई थी। अर्जुन फ़िल्म में सदाशिव राव भाऊ के किरदार में हैं, जो पेशवा बाजीराव प्रथम के भतीजे और मराठा सेना के कमांडर-इन-चीफ़ थे। वहीं, संजय दत्त अफ़गान सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के रोल में दिखेंगे। कृति सनोन सदाशिव राव की दूसरी पत्नी पार्वती बाई के किरदार में दिखेंगी। ज़ीनत अमान का किरदार सकीना बाई का है।
पोस्टर पर संजय दत्त की बेटी ने किया ये कमेंट :
संजय दत्त के पोस्टर पर उनकी बेटी त्रिशाला दत्त ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। पोस्टर पर कमेंट करते हुए त्रिशाला ने लिखा, लव यू...आप बहुत शानदार लग रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी एक पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। हालांकि उस पोस्टर में किसी का चेहरा नज़र नहीं आ रहा था केवल युद्ध होता हुआ दिखाई दे रहा था।