Upcoming Historical Films: पानीपत तो बस शुरुआत है, अभी आएंगी और भी हिस्टोरिकल फ़िल्में
Upcoming Historical Films इन फ़िल्मों के साथ समस्या है कि यह इतिहास से निकली कहानियों या किवदंतियों पर बनती है। इसके बावजूद कई फ़िल्में अंडरलाइन हैं...
नई दिल्ली,जेएनएन। पिछले कुछ समय से भारतीय सिनेमा में देखने को मिला है कि एक के बाद हिस्टोरिकल फ़िल्में आ रही है। फ़िल्ममेकर इस समय मध्यकालीन इतिहास के समय की कई फ़िल्में बना रहे हैं। मुगलकालीन इतिहास से ब्रिटिश हुकूमत तक की कहानियों को अपने रंग और आयाम में पेश कर रहे हैं। इन फ़िल्मों के साथ समस्या है कि यह इतिहास से निकली कहानियों या किवदंतियों पर बनती है। ऐसे में अक्सर विवाद का भी शिकार हो जाती हैं। इतिहास और उसके किरदरो को लेकर विचारधाराएं टकराने लगती हैं, और फिर विवाद होने लगते हैं।
पानीपत हुई रिलीज़
पानीपत के रिलीज़ के बाद अब दर्शकों के सामने एक ऐसी ही फ़िल्म है। इस फ़िल्म को लेकर भी काफी विवाद समाने आएं। सबसे पहले अफ़गानिस्तान के लोग ने अहमद शाह अब्दाली को लेकर सवाल खड़े किए। वहीं, फ़िल्म मेकर्स को पर स्क्रिप्ट चुराने का भी आरोप लगा। इस फ़िल्म सजंय दत्त, कृति सनोन और अर्जुन कपूर लीड रोल में है। इस फ़िल्म की कहानी पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित है। इस युद्ध में मराठाओं का मुकाबला अफ़गानियों से हुआ था।
इनकी है बारी
तानाजी: द अनसंग वॉरियर- अजय देवगन, सैफ़ अली ख़ान और काजोल स्टारर फ़िल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' भी 10 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। यह फ़िल्म छत्रपति शिवाजी के सूबेदार तानाजी मालुसरे के जीवन पर आधारित है। इस फ़िल्म अजय देवगन 'तानजी' का रोल निभा रहे हैं। वहीं, सैफ अली ख़ान उदयभान सिंह के किरदार में नज़र आएंगे। इस फ़िल्म को लेकर भी महाराष्ट्र के कुछ नेता चेतावनी दे चुके हैं।
पृथ्वी राज चौहान- अक्षय कुमार एक भी कुछ ऐसी ही हिस्टोरिकल लेकर आ रहे हैं। वह इस बार हिस्टोरिकल बायोपिक बना रहे हैं। इस बार वह सम्राट पृथ्वी राज चौहान की कहानी पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। इस फ़िल्म को पोस्टर जारी कर दिया गया है। यशराज फ़िल्म्स प्रोडक्शन की इस फ़िल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज के किरदार में हैं। वहीं, यह फ़िल्म 2020 में दिवाली पर रिलीज़ हो रही है। मानुषी छिल्लर, इस फ़िल्म से डेब्यू कर रही हैं।