Panipat Box Office Collection Day 2: पानीपत की बॉक्स ऑफिस पर जंग जारी, दो दिन में हुआ इतना कलेक्शन
Panipat Box Office Collection Day 2 संजय दत्त स्टारर फिल्म पानीपत को रिव्यू अच्छे मिल रहे हैं लेकिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर जंग थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित इस फिल्म को रिव्यू ठीक मिल रहे हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सफर थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। फिल्म अभी औसम कमाई के साथ औसत स्पीड के साथ आगे बढ़ रही है और अभी तक फिल्म ने 10 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'पति पत्नी और वो' से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे अहम भूमिका में है। बड़े पर्दे पर एक साथ रिलीज हुई दोनों फिल्मों की रेस में 'पति पत्नी और वो' काफी आगे निकल गई है। अगर फिल्म पानीपत के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 4.12 करोड़ का कलेक्शन किया था।
बताया जा रहा है कि कमजोर ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म ने 6 करोड़ का बिजनेस किया। ऐसे में फिल्म ने दो दिन में करीब 10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं पानीपत से रेस लगा रही 'पति पत्नी और वो' का कलेक्शन 20 करोड़ से भी आगे निकल गया है। तारण आदर्श की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पति पत्नी और वो ने 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
#PatiPatniAurWoh hits the bull’s eye... Witnesses all-round growth on Day 2... Wins over youngistaan as well as family audience, metros as well as mass markets... Eyes ₹ 36 cr [+/-] total in its *opening weekend*... Fri 9.10 cr, Sat 12.33 cr. Total: ₹ 21.43 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 8, 2019
पानीपत, पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जिसमें अफगानिस्तान से आए अब्दाली यानी संजय दत्त और मराठा शासक सदाशिव राव भाऊ यानी अर्जुन कपूर के बीच जंग दिखाई गई है। फिल्म ने दर्शकों को निराशा नहीं किया है, लेकिन फिर भी लोग फिल्म में कई कमियां भी निकाल रहे हैं। अब देखना है कि फिल्म इस हफ्ते कितना कलेक्शन कर पाती है...