Move to Jagran APP

Pal Pal Dil Ke Paas Teaser Out: बर्फ़ीली वादियों के बीच Sunny Deol के बेटे Karan Deol हुए रोमांटिक

Pal Pal Dil Ke Paas Teaser Out पल पल दिल के पास में Karan Deol की एक्शन साइड को अभी रिवील नहीं किया गया है। उन्हें एक एडवेंचर पसंद रोमांटिक युवा के तौर पर पेश किया गया है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 05 Aug 2019 12:39 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2019 03:12 PM (IST)
Pal Pal Dil Ke Paas Teaser Out: बर्फ़ीली वादियों के बीच Sunny Deol के बेटे Karan Deol हुए रोमांटिक
Pal Pal Dil Ke Paas Teaser Out: बर्फ़ीली वादियों के बीच Sunny Deol के बेटे Karan Deol हुए रोमांटिक

नई दिल्ली, जेएनएन। Pal Pal Dil Ke Paas Teaser Out: Deol Family की तीसरी पीढ़ी ने बॉलीवुड में पहला क़दम रख दिया है। सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते करण देओल (Karan Deol) की डेब्यू फ़िल्म 'पल पल दिल के पास' का टीज़र इंटरनेट पर रिलीज़ किया गया है। टीज़र में करण का रोमांटिक अंदाज़ सामने आया है। 

prime article banner

बेटे की लांचिंग को लकेर सनी काफ़ी सतर्क हैं। इसीलिए उनकी डेब्यू फ़िल्म को किसी और के हाथों सौंपने के बजाय सनी ने ख़ुद डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में करण के साथ सहर बाम्बा (Sahher Bambba) भी बॉलीवुड पारी शुरू कर रही हैं। टीज़र की शुरुआत हिमालय की बर्फीली वादियों से होती है। एडवेंचर स्पोर्ट्स के दृश्यों के बीच करण की एंट्री होती है।

देओल परिवार के सदस्यों को आमतौर पर एक्शन फ़िल्मों के लिए जाना जाता है। बॉबी देओल को छोड़ दें तो धर्मेंद्र और सनी की इमेज एक्शन सितारों की रही है। पल पल दिल के पास में करण की एक्शन साइड को अभी रिवील नहीं किया गया है। उन्हें एक एडवेंचर पसंद रोमांटिक युवा के तौर पर पेश किया गया है। टीज़र से करण के एक्टिंग स्किल्स का तो अंदाज़ा तो नहीं होता, मगर इतना ज़रूर लगता है कि कैमरे के सामने वो फ्रेंडली हैं। सहर पर्दे पर फ्रेशनेस लेकर आयी हैं। 

पल पल दिल के पास 20 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है। पहले फ़िल्म 19 जुलाई को आने वाली थी, मगर सनी के लोक सभा चुनाव में उतरने की वजह के फ़िल्म थोड़ा डिले हो गयी। फ़िल्म का टाइटल धर्मेंद्र की हिट फ़िल्म ब्लैकमेल के लोकप्रिय गाने से लिया गया है। फ़िल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में की गयी है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK