Move to Jagran APP

पाकिस्‍तानी मॉडल कंदील बलोच की बेरहमी से हत्‍या, भाई ने मारी गोली

विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वालीं पाकिस्‍तानी मॉडल कंदील बलोच की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 16 Jul 2016 12:28 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jul 2016 01:05 PM (IST)
पाकिस्‍तानी मॉडल कंदील बलोच की बेरहमी से हत्‍या, भाई ने मारी गोली

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रिकेटरों के सामने कपड़े उतारने की पेशकश करने वालीं पाक मॉडल कंदील बलोच की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि कंदील को उनके ही भाई वसीम ने गोली मारी है। हत्या के बाद से वसीम फरार चल रहा है। कंदील अपने बयानों को लेकर हमेशा कंट्रोवर्सी में रहीं। हाल ही में कंदील ने कबूला था कि वह शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है।

loksabha election banner

कंदील को सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन कहा जाता था। कुछ दिनों पहले ही कंदील को इस बात का अंदेशा था कि उन पर जानलेवा हमला हो सकता है। कंदील बलोच को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इसलिए उन्होंने माग की थी कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। 'जियो न्यूज' के मुताबिक, कंदील की इस मांग पर पाकिस्तानी गृहमंत्रालय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जान को खतरा होने की वजह से कंदील ने ईद के बाद विदेश में बसने की योजना तक बना ली थी।

Photos: मुलतान में पाकिस्तागनी मॉडल कंदील बलोच की हत्या

बता दें कि इसी सप्ताह आशिक हुसैन नाम का एक शख्स सामने आया और उसने दावा किया कि वह कंदील बलोच का पति है। हुसैन ने लाइव टेलीविजन शो पर बातचीत करते हुए कहा कि उसने कंदली बलोच से साल 2008 में शादी की थी और दोनों का एक बच्चा भी है। हुसैन ने बताया कि कंदील का असली नाम फोवजिया अज़ीम है।

सलमान खान का सनी लियोन से ये लिंक जान चौंक जाएंगे आप!

जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, कंदील बलोच ने भी इस बात को कबूल कर लिया था कि आशिक हुसैन से उसकी शादी हुई थी। इसके साथ ही कंदील ने हुसैन पर आरोप लगाते हुए कहा था कि हुसैन शादी के बाद उसके साथ मारपीट करता था। माता-पिता ने ये शादी उनकी इच्छा के खिलाफ करवाई थी।

कंदील तब सुर्खियों में आईं, जब टी-20 विश्वकप के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत को हरा देती है तो वो टीम के लिए स्ट्रिप डांस करेंगी। इससे पहले उन्होंने पाक क्रिकेटर अफरीदी से संबंध होने की बात कह सबको चौंका दिया था।

जानिए किन वजहों से विवादों में रहीं पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच

बता दें कि कंदील विराट कोहली से अनुष्का को छोड़ने के लिए भी कह चुकी थीं। जब अनुष्का और कोहली के बीच मनमुटाव चल रहा था, तभी कंदील ने एक वीडियो में कहा, 'ओह माय गॉड, विराट कोहली बेहद मोहक हैं। प्लीज कोहली मेरे लिए अनुष्का को छोड़ दो।'

मुफ्ती पर भी लगाया था आरोप

पिछले दिनों कंदील बलोच ने पाकिस्तान के धर्मगुरु मुफ्ती अब्दुल कवी के साथ सेल्फी को ट्विटर और फेसबुक पर शेयर कर दिया था। इसके बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया था। कंदील की मुफ्ती के साथ वाली तस्वीरें पाकिस्तान में वायरल हो गई थीं। इसके बाद कंदील ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। कंदील ने बताया कि मुफ्ती ने उन्हें होटल में मिलने की इच्छा जाहिर की थी और मिलने पर इश्क का इजहार किया था। लेकिन मुफ्ती अब्दुल कवी ने आरोपों का खंडन किया था। इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद से कंदील बलोच ने अपनी सुरक्षा को खतरा होने का दावा किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.