श्रीदेवी के निधन से दु:खी पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने जो कहा, वो जानकर आंखें नम हो जाएंगी
सजल श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की हमउम्र हैं, लिहाज़ा शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी बांडिंग हो गयी थी।
मुंबई। श्रीदेवी के निधन की ख़बर से ना सिर्फ़ भारतीय फ़िल्म जगत सदमे में है, बल्कि पड़ोसी मुल्क़ पाकिस्तान में भी अफ़सोस मनाया जा रहा है। पाकिस्तान फ़िल्म इंडस्ट्री के सितारों ने श्रीदेवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने 2017 की फ़िल्म मॉम में श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया था। सजल श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की हमउम्र हैं, लिहाज़ा शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी बांडिंग हो गयी थी। जब सजल की मदर का इंतक़ाल हुआ था, तो श्रीदेवी ने उन्हें सांत्वना दी थी। अब श्रीदेवी के निधन से सजल काफ़ी दुखी हैं। इंस्टग्राम के ज़रिए सजल ने अपना अफ़सोस ज़ाहिर किया है और लिखा है कि एक बार फिर उन्होंने अपनी मॉम को खो दिया है।
मॉम में श्रीदेवी के पति का किरदार निभाने वाले पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीक़ी भी मोहित मारवाह की शादी में शामिल हुए थे। उन्होंने बोनी कपूर और संजय कपूर के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीदेवी के निधन की ख़बर सुनकर अदनान कपूर फ़ैमिली का दुख बांटने दिनभर उनके साथ रहे।
रईस से बाॉलीवुड में डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ख़ान ने श्रीदेवी की मृत्यु पर अफ़सोस जताते हुए लिखा है- महान कलाकार। हम उनको जाने बिना भी रोते हैं। हम उनके जाने का मातम मनाते हैं क्योंकि वो हमें ख़ुद को पहचानने में मदद करते हैं।
Great artists.. we cry for them without ever really knowing them, we mourn them because they helped us know ourselves.. pic.twitter.com/9dwnDC8qjb— Mahira Khan (@TheMahiraKhan) February 25, 2018
मावरा होकेन ने सनम तेरी क़सम से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू की थी। श्रीदेवी के निधन से वो भी सकते में हैं। मावरा ने लिखा है- मैं ख़्वाबों की शहज़ादी, मैं हूं हर दिल पर छाई। वाकई आप हमेशा हमारे दिलों में रहोगी। आप जैसे महान कलाकार को जानने के लिए कृतज्ञ हूं।
Mien khawabon ki shehzadi.. Mien hun har Dil has pe Chayee.. #Indeed #RIPSRIDEVI you’ll always have our hearts, grateful to have met the legend that you’ll always be.. pic.twitter.com/fmOzlFL9BS— MAWRA HOCANE (@MawraHocane) February 25, 2018
सिंगर राहत फतेह अली ख़ान ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताते हुए बोनी कपूर और परिवार के लिए संवेदनाएं जताई हैं।
My condolences to @BoneyKapoor Ji and the Kapoor family. Deeply saddened to loose an icon like #Sridevi Ji.— Rahat Fateh Ali Khan (@RFAKWorld) February 24, 2018