Move to Jagran APP

पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने शादी में किया प्रियंका चोपड़ा का लुक कॉपी? अब फैंस कर रहे हैं ट्रोल

Priyanka Chopra And Iqra Aziz Look पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज को प्रियंका चोपड़ा जैसा लहंगा पहनने को लेकर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 10:06 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 10:06 AM (IST)
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने शादी में किया प्रियंका चोपड़ा का लुक कॉपी? अब फैंस कर रहे हैं ट्रोल
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने शादी में किया प्रियंका चोपड़ा का लुक कॉपी? अब फैंस कर रहे हैं ट्रोल

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी एक ट्रेंडिंग कपल है, जिनकी शादी भी काफी चर्चा में रही थी और शादी के बाद भी दोनों की तस्वीरें खबरों में बनी रहती हैं। जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई प्रियंका और निक की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं और उस दौरान प्रियंका चोपड़ा के लाल लहंगे वाले लुक की भी तारीफ हुई थी।

loksabha election banner

प्रिंयका के इस दुल्हन लुक को कई शादियों में कॉपी भी किया गया। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस की शादी की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस के लुक को लोग प्रियंका चोपड़ा का कॉपी बता रहे हैं।

दरअसल, हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज की बॉयफ्रेंड यासिर हुसैन से शादी हुई थी। अपनी शादी में इकरा अजीज ने रेड कलर का खुबसूरत लहंगा पहना था, जो प्रियंका चोपड़ा के लहंगे से मिलता जुलता है। भले ही इकरा इस लहंगे और अपने मेकअप-ज्वैलरी के साथ काफी खुबसूरत लग रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें लहंगा कॉपी करने को लेकर ट्रोल कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर लोग प्रियंका चोपड़ा की शादी की फोटो और इकरा अजीज की शादी की फोटो की तुलना कर रहे हैं और एक साथ फोटो पोस्ट कर रहे हैं। कई लोग बता रहे हैं कि यह प्रिंयका के लुक से काफी मिलता जुलता है तो कई लोग इकरा पर लुक कॉपी करने का आरोप लगा रहे हैं। अब प्रियंका के लुक की वजह से पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा को सोशल मीडिया यूजर्स का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में क्रिश्चियन और हिंदू रस्मों से शादी की थी। इस ग्रैंड वेडिंग की ऑफिशियल तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हुए थे। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रिंयका चोपड़ा फिल्म दि स्काई इज पिंक में नजर आई थीं और अब प्रियंका राजकुमार राव के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जो मशहूर उपन्यास 'दि व्हाइट टाइगर' पर आधारित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.