विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

31 साल पहले आए Alka Yagnik के गाने को पाकिस्तान ने किया कॉपी, कल्ट सॉन्ग के धुन और बोल का हुआ था बेड़ा गर्क

Published: Sat, 27 Jun 2026 05:34 PM (IST)

31 साल पहले अल्का याग्निक ने एक ऐसा हिट सॉन्ग दिया था, जो बाद में बॉलीवुड में कल्ट क्लासिक बना। ...और पढ़ें

अल्का याग्निक के गाने को पाकिस्तान ने किया था कॉपी/ फोटो- Youtube

अल्का याग्निक के गाने को पाकिस्तान ने किया था कॉपी/ फोटो- Youtube

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अल्का याग्निक ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। 31 साल पहले उन्होंने 'करण-अर्जुन' के लिए एक ऐसा बेहतरीन गाना गाया था, जो उस साल के सबसे बड़े हिट सॉन्ग था और बाद में जाकर वह हिंदी सिनेमा का कल्ट क्लासिक गाना बना। आज भी कई मौकों पर अल्का याग्निक और ईला अरुण की आवाज में बजने वाला ये गाना कई पार्टीज और शादी में बजता है।

हालांकि, बॉलीवुड के इस सुपरहिट और यादगार गाने को पाकिस्तान ने भी कॉपी किया। उन्होंने न सिर्फ गाने की धुन उठाई, बल्कि वर्ड्स और सीन भी ठीक बॉलीवुड के गाने की तरह फिल्माने की कोशिश की और उसका बेड़ा गर्क कर दिया था। कौन सा था वह हिंदी सिनेमा का कल्ट क्लासिक सॉन्ग जिसे पाकिस्तान ने किया कॉपी, चलिए बताते हैं।

करण-अर्जुन के सुपरहिट गाने को पाकिस्तान ने किया था कॉपी

जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'करण-अर्जुन' का है, जिसमें शाह रुख खान-काजोल, सलमान खान-ममता कुलकर्णी और राखी जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म के सभी गाने वैसे तो हिट हुए, लेकिन ममता कुलकर्णी के गाने 'मुझको राणा जी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई' के लिए एक अलग दीवानगी थी। यह गाना 90 के दशक का एक बड़ा हिट हुआ था।

यह भी पढ़ें- 1600 गानों में सीटियां बजाने वाले कलाकार को जानते हैं आप? 'मोहब्बतें' से लेकर 'फना' तक की मेलोडी को Whistle King ने बनाया आईकॉनिक

Video Credit- Tips Official Youtube

इस गाने को पाकिस्तान ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'बनारसी चोर' में फिल्माया, जिसमें आबिद अली, रीमा जैसे कलाकार नजर आए। इस गाने को सेम टाइटल 'मुझको राणा जी' के नाम से ही बनाया गया और एक बड़े से घर के अंदर शूट किया गया। जहां गाने में विलेन ने सिमिलर वैसे ही एक्सप्रेशन दिए, जैसे ओरिजिनल गाने में अमरीश पुरी ने दिए थे। गाने के लिरिक्स में कुछ-कुछ शब्दों को बदला गया जैसे बहनोई को 'पुरवाई', 'गलती म्हारे से' को 'इश्क तेरे विच' हो गया कर दिया। गाने में थोड़ा पंजाबी तड़का भी डाला गया, लेकिन यह वैसा आइकॉनिक नहीं बना पाए। 

Video Credit- Lollywood Classic Youtube 

यूजर्स ने पाकिस्तानी वर्जन का उड़ाया था खूब मजाक

जहां बॉलीवुड में ममता कुलकर्णी के एक्सप्रेशन की गाने में जमकर तारीफ हुई, तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी सॉन्ग नरगिस ने इसमें डांस किया। इस गाने को Youtube पर सुनने के बाद यूजर्स ने खूब मजाक उड़ाया। एक यूजर ने लिखा, "भाई कम से कम कॉपी तो सही से कर लेते।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इन्होंने सिर्फ कंपोजिशन ही नहीं, बल्कि लिरिक्स को भी कॉपी कर लिया है।"

song

एक अन्य यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड का राणा जी- ये क्या भौकाल है बे', पाकिस्तान का 'राणा जी' ये की है इन्होने गाने की ऐसी तैसी।" एक और यूजर ने लिखा, "डी ग्रेड मूवी विद Z ग्रेट एक्टर।"

यह भी पढ़ें- 65 साल पहले Lata Mangeshkar ने गाया था इतिहास का सबसे महंगा गाना, बाथरूम में हुई थी रिकॉर्डिंग