Move to Jagran APP

'पाकीज़ा' एक्ट्रेस गीता कपूर का बेटी ने किया अंतिम संस्कार, किसी को नहीं लगने दी भनक

गीता कपूर ने 100 से अधिक फ़िल्मों में काम किया था। कमाल अमरोही की 'पाकीज़ा' में उन्हें बड़ा किरदार मिला, जिसमें उन्होंने राज कुमार की दूसरी पत्नी का रोल निभाया था।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 29 May 2018 04:29 PM (IST)
'पाकीज़ा' एक्ट्रेस गीता कपूर का बेटी ने किया अंतिम संस्कार, किसी को नहीं लगने दी भनक
'पाकीज़ा' एक्ट्रेस गीता कपूर का बेटी ने किया अंतिम संस्कार, किसी को नहीं लगने दी भनक

मुंबई। वेटरन एक्टर गीता कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 57 साल की गीता कपूर का अंतिम समय बड़े दु:ख में बीता था। बीमारी के बाद उनके बच्चों ने लगभग सालभर पहले उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया था। 

loksabha election banner

शनिवार सुबह लगभग 9 बजे गीता कपूर ने मुंबई के एसआरवी हॉस्पिटल में आख़िरी सांस ली। बच्चों के इंतज़ार में उनके पार्थिव शरीर को कूपर अस्पताल में रखा गया था। रविवार देर रात को बेटी और बहनों ने चुपचाप गीता कपूर का अंतिम संस्कार कर दिया। गीता कपूर की अंतिम समय में देख-रेख करने वाले निर्माता अशोक पंडित ने ट्वीट के माध्यम से बताया है कि स्वर्गीय गीता कपूर की बेटी और बहनों ने उनका अंतिम संस्कार देर रात ही कर दिया। डॉ. त्रिपाठी और वृद्धाश्रम की सिस्टर्स, अर्चना शौरी और मैंने उनसे गुज़ारिश की थी कि उनके दर्द के साक्षी रहे हम लोगों को ख़बर कर दें, ताकि हम उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हो सकें, लेकिन उन्होंने नहीं किया। दुखद।

गीता कपूर के निधन की सूचना भी अशोक पंडित के हवाले से ही शनिवार को आयी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी ओर से कहा गया था कि हमने उनकी देखभाल करने की पुरज़ोर कोशिश की, लेकिन अंतत: उन्होंने हार मान ली। एक साल तक वो अपने बच्चों का इंतज़ार करती रहीं, लेकिन कोई उनसे मिलने नहीं आया। पिछले शनिवार को ही उन्हें ख़ुश करने के लिए हमने ब्रेकफास्ट का आयोजन किया था। वो ठीक दिख रही थीं, लेकिन अंदर से वो ख़ुश नहीं थीं। वो आख़िरी वक़्त में अपने बच्चों को देखना चाहती थीं। जानकारी के अनुसार, गीता कपूर की मृत्यु प्राकृतिक है। उम्र की वजह से उनकी तबीयत ख़राब हो रही थी। 

अशोक पंडित ने इस बारे में ट्वीट भी किया था। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एंबुलेंस में गीता कपूर के पार्थिव शरीर को रखते हुए देखा जा सकता है। पंडित ने लिखा था- ''वृद्धाश्रम में स्वर्गीय गीता कपूर के दोस्त उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं। उन सभी की आंखों में आंसू थे और सभी सदमे में थे। उनके अपने बच्चों से कहीं अच्छे, जिन्होंने उन्होंने छोड़ दिया था। मेरे लिए अविस्मरणीय और ह्दय-विदारक अनुभव।''

गीता कपूर ने 100 से अधिक फ़िल्मों में काम किया था। कमाल अमरोही की 'पाकीज़ा' में उन्हें बड़ा किरदार मिला, जिसमें उन्होंने राज कुमार की दूसरी पत्नी का रोल निभाया था। इस क्लासिक फ़िल्म में मीना कुमारी मुख्य भूमिका में थीं। बताया जाता है कि गीता कपूर का बेटा राजा कोरियोग्राफर है। उनकी बेटी पूजा एयर होस्टेस है। राजा ही उन्हें वृद्धाश्रम में छोड़कर गया था और फिर कभी नहीं लौटा। अशोक पंडित और रमेश तौरानी ने अस्पताल के बिल भरे थे और उनकी देखभाल की थी। 

गीता कपूर के पार्थव शरीर को दो दिन तक उनके बच्चों के इंतज़ार में कूपर अस्पताल में रखा गया था। अशोक पंडित ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया था कि कम से कम वो उनके अंतिम संस्कार के लिए तो वो आ जाएं। अगर वो नहीं आते, गीता कपूर को पूरे सम्मान के साथ विदाई देने की हम पूरी कोशिश करेंगे। पंडित ने एसआरवी हॉस्पिटल और मुंबई पुलिस का शुक्रिया भी अदा किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.