विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहलाज निहलानी के विवाद, 2 साल में इतनी बार

By Rahul soniEdited By:
Published: Fri, 11 Aug 2017 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 12 Aug 2017 11:47 AM (IST)

सेंसर बोर्ड के प्रमुख पहलाज निहलानी को उनके पद से हाल ही में हटा दिया गया है।उनकी जगह प्रसून जोशी बोर्ड ने नए अध्यक्ष होंगे।

पहलाज निहलानी के विवाद, 2 साल में इतनी बार
पहलाज निहलानी के विवाद, 2 साल में इतनी बार

मुंबई। सेंट्रल बोर्ड अॉफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के अध्यक्ष पद से हटाए गए पहलाज निहलानी पिछले दो साल में लगातार विवादों में घिरे रहे हैं। इस कारण हर बार बॉलीवुड वालों के साथ उनकी आर-पार की लड़ाई होती रही। पहलाज निहलानी के कार्यकाल में अब तक क्या-क्या हुआ, आइए एक नज़र डालते हैं - 

*13 मार्च 2015 को रिलीज़ हुई अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'एनएच 10' में सेंसर ने 9 कट्स लगाते हुए 'ए' सर्टिफिकेट दिया था। इसको लेकर भी खूब बवाल हुआ था। इस फिल्म को नवदीप सिंह ने डायरेक्ट किया था।

*17 जून 2016 को रिलीज़ हुई फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर भी सेंसर बोर्ड काफी चर्चाओं ंमें रहा। सेंसर ने इस फिल्म में डायलॉग्स, सीन और कुछ शब्दों को हटाते हुए कुल 89 कट्स लगाए थे। साथ ही सेंसर ने फिल्ममेकर्स से पंजाब का रेफरेंस भी हटाने के लिए कहा था। इस फिल्म में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अहम किरदार में थे। बाद में फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप ने अदालती लड़ाई लड़कर फिल्म को रिलीज़ करवाया था। 

*21 जुलाई को रिलीज़ हुई अलंकृता श्रीवास्तव निर्देशित फिल्म 'लिपिस्टिक अंडर माय बुर्का' को लेकर पहलाज काफी चर्चा में रहे। सेंसर ने आपत्तिजनक डायलॉग का हवाला देते हुए फिल्म को पास करने से मना कर दिया था जिसके बाद फिल्म अपीलेट ट्रिब्यूनल ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ के लिए पास कर दिया। सेंसर बोर्ड से 'लेडी ओरियंटेड ' सब्जेक्ट बता कर रिजेक्ट की गई ये फिल्म चार औरतों की अलग अलग कहानियां हैं। 

*2 अगस्त को रिलीज़ हुई शाहरुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा की इम्तियाज़ अली निर्देशित फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को लेकर भी पहलाज विवादों में घिरे रहे। दरअसल, फिल्म में इंटरकोर्स शब्द का इस्तेमाल किया गया है जिसको लेकर पहलाज को आपत्ति थी। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने नर्म रुख अपनाया और फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया था। 

*कुशान नंदी की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज़' इन दिनों काफी चर्चा में है। चर्चा की सबसे खास वजह सेंसर बोर्ड की तरफ से 48 कट्स दिये जाना है। मेकर्स ने इसके खिलाफ लड़ाई लड़ने का फ़ैसला किया है।

यह  भी पढ़ें: विवादित पहलाज निहलानी हटाए गए, प्रसून जोशी होंगे सेंसर बोर्ड के नए प्रमुख

पहलाज निहलानी एक फिल्म प्रोड्यूसर है जो एसोसिएशन अॉफ पिक्चर्स एंड टीवी प्रोग्राम प्रोड्यूसर के 2009 तक अध्यक्ष पद पर थे। पहलाज ने पहली फिल्म हथकड़ी 1982 में प्रोड्यूस की थी। इसके बाद उन्होंने 1985 में आंधी-तूफान बनाई थी। इसके बाद 1986 में इल्ज़ाम प्रोड्यूस की थी।