Move to Jagran APP

Padmini Kolhapure Prince Charles Kiss: प्रिंस चार्ल्स को पद्मिनी कोल्हापुरे ने जब कर लिया था किस, देखें वीडियो

Padmini Kolhapure Prince Charles Kiss 2007 में पद्मिनी कोल्हापुरे ने इस बारे में बात करते हुए कहा था यह गाल पर दिया हुआ एक किस थाl मीडिया ने इसे बहुत बड़ा बना दियाl जबकि यह कोई बड़ी बात नहीं हैl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Fri, 09 Sep 2022 02:00 PM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2022 02:00 PM (IST)
Padmini Kolhapure Prince Charles Kiss: प्रिंस चार्ल्स को पद्मिनी कोल्हापुरे ने जब कर लिया था किस, देखें वीडियो
Padmini Kolhapure Prince Charles Kiss: पद्मिनी कोल्हापुरे ने प्रिंस चार्ल्स के गाल पर किस किया थाl

नई दिल्ली, जेएनएनl Padmini Kolhapure Prince Charles Kiss: एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी ने एक बार फिल्म 'आहिस्ता-आहिस्ता' के सेट पर प्रिंस चार्ल्स का स्वागत किया था जो कि अब ब्रिटेन के राजा बन गए हैंl पद्मिनी कोल्हापुरी ने प्रिंस चार्ल्स के गले में माला डालने के बाद उन्हें गाल पर अचानक किस कर लिया थाl इसके चलते वहां मौजूद लोग दंग रह गए थेl

loksabha election banner

एलिजाबेथ द्वितीय के बेटे प्रिंस चार्ल्स राजा बन गए हैं

ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है जो यूनाइटेड किंगडम की सबसे लंबे समय तक रही रानी हैl अब उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स राजा बन गए हैं लेकिन बहुत कम लोगों को याद है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने एक बार प्रिंस चार्ल्स को किस कर लिया थाl हालांकि इसके चलते उनकी पहचान इस तरह की बन गई कि एक महिला जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया थाl

पद्मिनी कोल्हापुरे ने प्रिंस चार्ल्स के गाल पर किस कर लिया था

पद्मिनी कोल्हापुरे 1981 में आहिस्ता आहिस्ता की शूटिंग कर रही थीl इसी दौरान प्रिंस चार्ल्स का सेट का दौरा था, जहां उनका स्वागत करने के बाद पद्मीनी कोल्हापुरे ने गाल पर किस कर लिया थाl भारत और ब्रिटेन में इस हादसे की काफी खबरें बनी थीl

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood Nostalgia (@bollywood.nostalgia)

पद्मिनी कोल्हापुरे बॉलीवुड की सफल कलाकारों में से एक रही है

इस घटना को याद करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, 'वह मुंबई आ रहे थे और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा कि वह शूट देखना चाहते हैंl हम राजकमल स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग कर रहे थेl शशि कला जी ने उनकी आरती उतारी थीl मैंने उनका स्वागत किया और उन्हें गाल पर एक कर दिया लेकिन उन दिनों यह बहुत बड़ी बात थीl मुझे याद है एक बार मैं छुट्टी पर लंदन गई थी और ब्रिटिश इमिग्रेशन ऑफिसर ने मुझसे पूछ लिया कि आप वही महिला हैं, जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था और मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुईं थीl' पद्मिनी कोल्हापुरे बॉलीवुड की सफल कलाकारों में से एक रही हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.