विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयपुर में 'पद्मावती' का विरोध, सेट पर तोड़-फोड़, भंसाली के साथ हाथापाई

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 04:51 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2017 11:19 PM (IST)

भंसाली की पद्मावती की शूटिंग चित्तौड़ की रानी पद्मावती के इतिहास-प्रसिद्ध जौहर की कहानी है। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण टाइटल रोल में हैं।

जयपुर में 'पद्मावती' का विरोध, सेट पर तोड़-फोड़, भंसाली के साथ हाथापाई
जयपुर में 'पद्मावती' का विरोध, सेट पर तोड़-फोड़, भंसाली के साथ हाथापाई

मुंबई। जयपुर में संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती की शूटिंग के दौरान हंगामा हो गया। चित्तौड़ की महारानी पद्मावती को जिस तरह से फ़िल्म में दिखाया जा रहा है, उसको लेकर प्रदर्शनकारियों को एतराज़ था और इसका विरोध करने आए लोगों ने सेट पर जमकर तोड़-फोड़ की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा संजय लीला भंसाली के साथ हाथापाई भी की गई।

भंसाली की पद्मावती की शूटिंग चित्तौड़ की रानी पद्मावती के इतिहास-प्रसिद्ध जौहर की कहानी है। फ़िल्म में दीपिका पादुकोण टाइटल रोल में हैं, जबकि शाहिद कपूर राजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, फ़िल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के रोल में हैं, जो रानी पद्मावती की ख़ूबसूरती पर फ़िदा हो जाता है और उन्हें हासिल करने के लिए चितौड़ पर आक्रमण कर देता है।

इसे भी पढ़ें- क़िले में बदला पद्मावती का सेट, किस बात से डरे हैं भंसाली

फ़िल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग जयपुर में की जा रही है। बताते हैं कि वहां का एक संगठन करणी सेना पद्मावती पर बन रही फ़िल्म का विरोध कर रही है। शुक्रवार को अचानक संगठन के लोग फ़िल्म के सेट पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

इसे भी पढ़ें- अमिताभ के साथ पर्दे पर आना चाहते हैं शत्रुघ्न सिन्हा, पर एक शर्त है

उत्तेजित लोगों ने सेट पर तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दिया और फ़िल्ममेकिंग से जुड़े उपकरणों को भी अपने गुस्से का शिकार बनाया। भंसाली के साथ भी हाथापाई की गई। उन्हें किसी तरह फ़िल्म के क्रू ने संभाला। स्थिति नियंत्रण से बाहर जाते देख सेट पर पुलिस बुला ली गई। इसके बाद ही स्थिति काबू में आ सकी। सूत्रों के मुताबिक़, हंगामे के समय रणवीर सिंह जयपुर में ही मौजूद थे, लेकिन सेट पर नहीं थे। पुलिस ने कुछ लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया है।