रणबीर-अनुष्का से जरूरत से ज्यादा काम करा रहे हैं करण जौहर
करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का दूसरा शेड्यूल लंदन में शुरू कर दिया है। वो इस फिल्म को बेस्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए वो फिल्म के एक्टर्स रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा से भी खूब काम ले रहे हैं।
मुंबई। करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का दूसरा शेड्यूल लंदन में शुरू कर दिया है। वो इस फिल्म को बेस्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसके लिए वो फिल्म के एक्टर्स रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा से भी खूब काम ले रहे हैं।
अक्षय, अभिषेक और रितेश ने इस तरह खींची दीपिका की टांग
करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रणबीर और अनुष्का की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें दोनों घंटों तक काम करने के बाद नींद की झपकी लेते दिख रहे हैं।
तस्वीर के साथ करण ने लिखा, 'ऐ दिल है मुश्किल का नॉन-स्टॉप शूट। कास्ट और क्रू ने बहुत काम किया। इसकी एक झलक।'
Non stop shoot for #AeDilHaiMushkil ...overworked cast and crew! Here's a sneak peek pic.twitter.com/p2HngNgquF
— Karan Johar (@karanjohar) December 8, 2015
रणबीर और अनुष्का इससे पहले अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में भी साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में करण जौहर भी अहम किरदार में थे।
'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश्वर्या राय बच्चन, फवाद खान और इमरान अब्बास भी हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में अनुष्का एक लंदन बेस्ड लड़की के रोल में हैं जबिक इमरान उनके बॉयफ्रेंड का रोल कर रहे हैं।
फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।