Move to Jagran APP

Oscars Awards 2019: ऑस्कर जीतने के बाद निर्माता गुनीत ने कहा, 10 साल की मेहनत का नतीजा

Oscar awards दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार एकेडमी अवॉर्ड्स यानि ऑस्कर पुरस्कार रविवार 24 फरवरी को रात आठ बजे अमेरिका में दिए गए।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 09:33 AM (IST)Updated: Tue, 26 Feb 2019 07:51 AM (IST)
Oscars Awards 2019: ऑस्कर जीतने के बाद निर्माता गुनीत ने कहा, 10 साल की मेहनत का नतीजा
Oscars Awards 2019: ऑस्कर जीतने के बाद निर्माता गुनीत ने कहा, 10 साल की मेहनत का नतीजा

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। दुनिया के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार 91वें एकेडमी अवॉर्ड्स मतलब ऑस्कर पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है और लगातार लाइव अपडेट्स आ रही है। भारत के लिए अच्छी और बड़ी खबर है कि शॉर्ट फिल्म केटेगरी में भारत क हापुड़ में बनी फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस (Period: end of sentence) को ऑस्कर पुरस्कार मिला है। 

loksabha election banner

निर्माता गुनीत मोंगा ने भारत को गर्व करने का मौका दिया है। उनकी को प्रोड्यूस की गई फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस ने शॉर्ट सब्जेक्ट केटेगरी में ऑस्कर का खिताब जीता है। इस बारे में एक स्टेटमेंट जारी करते हुए गुनीत ने कहा है कि अकादमी को बहुत बहुत धन्यवाद हम सभी की मेहनत को सम्मान देने के लिए। यह फिल्म लास एंजेलिस से लेकर उत्तर प्रदेश के कथिकेरा तक की लड़कियों की कहानी है और मेहनत है। पीरियड एक सामान्य सी प्रक्रिया है और इससे किसी को भी अपने अचीवमेंट को हासिल करने से रोका नहीं जा सकता है। यह लगभग दस साल की मेहनत है, गौरी चौधरी ने यहां इन लड़कियों को एजुकेट किया है। हर लड़की को इसके बारे में जानना चाहिए और पढ़ना चाहिए। यह फिल्म एक तरह से एक अहम बात कहती है। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। मेलिसा और रायका के साथ यह फिल्म बना पाई। सिख्या प्रोड्कशन के जरिए फिल्म को फ्लोर पर पूरा किया। साथ ही नेटफ्लिक्स को भी शुक्रिया। गर्ल पावर की जय। मैं चाहती हूं कि हर महिला को देवी के रूप का दर्जा मिला। अब हमारे पास ऑस्कर है। आओ दुनिया बदल दें। 

बता दें कि, एकेडमी अवॉर्ड्स यानि ऑस्कर पुरस्कार रविवार 24 फरवरी को रात आठ बजे अमेरिका में दिए गए। 25 फरवरी की सुबह भारत के लिए अच्छी खबर लेकर आई। शॉर्ट फिल्म केटेगरी में भारत के हापुड़ में बनी फिल्म पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस को ऑस्कर पुरस्कार मिला है। यह फिल्म नारी स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर बनी है। सहेलियों संग मिलकर स्नेह ने गांव में ही सेनेटरी पैड बनाने का उद्योग लगाया था। 21 फरवरी को ऑस्कर अवार्ड को पाने के लिए पूरी टीम खुशी के आंसूओं संग दिल्ली एयरपोर्ट से अमेरिका के लिए रवाना हुई थी। 

यह भी पढ़ें: Exclusive: श्रीदेवी ने फिल्म के एक शॉट के लिए जो काम किया वो कोई नहीं कर सकता, आज पहली बरसी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.