विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscar Awards 2023 से पहले अमेरिका में RRR की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग, बुक हुआ 1600 सीट्स का पूरा थिएटर

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Wed, 01 Mar 2023 12:31 PM (IST)

Oscar Awards 2023 आरआरआर फिल्म सही मायनों में ग्लोबल बन चुकी है। सोशल मीडिया में फिल्म को लेकर जिस तरह ...और पढ़ें

Oscars 2023 RRR Biggest Movie Screening in Los Angeles. Photo- Twitter
Oscars 2023 RRR Biggest Movie Screening in Los Angeles. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने ऑस्कर नॉमिनेशंस तक का रोमांचक सफर तय कर लिया है। फिल्म का गाना नाटू नाटू बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेटेड है और ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

आरआरआर ग्लोबल फिल्म बन चुकी है और कई देशों के दर्शकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में आरआरआर की धमक को देखते हुए लॉस एंजेलिस में इसकी सबसे बड़ी स्क्रीनिंग होने जा रही है, जिसमें राजामौली, राम चरन और एमएम कीरावानी शामिल होंगे। 

फिल्म के ट्विटर एकाउंट से शेयर की गयी जानकारी के अनुसार, स्क्रीनिंग पहली मार्च को शाम 7.30 बजे से द थिएटर एट एस होटल में आयोजित की जा रही है। अमेरिका में आरआरआर के क्रेज को इस बात से समझा जा सकता है कि इस थिएटर की क्षमता 1647 सीट्स की है, जो पूरा बुक हो चुका है। स्क्रीनिंग के बाद सवाल-जवाब का सत्र होगा, जिसमें राजामौली, राम चरन और कीरावानी दर्शकों के सवालों के जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें: Oscars 2023- ऑस्कर में 'नाटू नाटू' पर लाइव परफॉर्मेंस, सिंगर राहुल सिप्लिगंज और काल भैरव करेंगे धमाल

दुनियाभर में आरआरआर 24 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी। तकरीबन एक साल बाद भी फिल्म चर्चा में बनी हुई है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के बाद इसे ग्लोबल रीच मिली और ऐसे देशों में भी फिल्म देखी गयी, जहां भारतीय कंटेंट अधिक नहीं पहुंचता। इस ग्लोबल फैन फॉलोइंग ने आरआरआर को इस बार के ऑस्कर समारोह की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।

आरआरआर का ऑस्कर तक का सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। फिल्म ने लॉन्ग लिस्ट से शॉर्ट लिस्ट और फिर नॉमिनेशंस की अंतिम पांच की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया। खास बात यह है कि भारत की ओर से बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म कैटेगरी में भेजी गयी गुजराती फिल्म छेलो शो नॉमिनेशंस की रेस के बाहर हो चुकी है। 

आरआरआर ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। फिल्म के हिंदी वर्जन ने भारत में 277 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 1200 करोड़ से अधिक रहा। राजामौली निर्देशित आरआरआर की कहानी ब्रिटिश हुकूमत के दौर में सेट दो स्वतंत्रता सेनानियों के अपने समुदाय के लिए ब्रिटिश हुकूमत से टकराने पर आधारित है।

फिल्म में राम चरण, एनटीआर और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिकाएं निभायीं, जबकि अजय देवगन ने कैमियो किया है। फिल्म में अजय, राम चरन के पिता और आलिया उनकी प्रेमिका के किरदार में नजर आयीं।

यह भी पढ़ें: Most Nominated Films Oscar 2023- इन दो फिल्मों को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन, एक 11 तो दूसरी 9 कैटेगरी में...