विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Oscars 2026 के मंच पर लगा 'फ्री फलस्तीन' का नारा, Priyanka Chopra ने दे डाला ऐसा रिएक्शन; वीडियो वायरल

Published: Mon, 16 Mar 2026 09:47 AM (IST)

Oscar Awards 2026: प्रियंका चोपड़ा पहली बार एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स के मंच पर आईं, लेकिन इस दौरान 'फ्री फलस्तीन' के नारे पर एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल हो गया।

'फ्री फलस्तीन' के नारे पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

'फ्री फलस्तीन' के नारे पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रविवार को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 98वां एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) का आयोजन हुआ। प्रियंका चोपड़ा इस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा रहीं। यह उनका ऑस्कर डेब्यू था। एक ओर उनका लुक छाया रहा तो दूसरी ओर फ्री फलस्तीन (Free Palestine) के नारे पर उनका रिएक्शन वायरल हो गया।

ऑस्कर्स के मंच पर गूंजा 'फ्री फलस्तीन' का नारा

दरअसल, हुआ यूं कि प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर के मंच पर स्पैनिश एक्टर जेवियर बार्डेम (Javier Bardem) के साथ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म अवॉर्ड को प्रेजेंट करने पहुंचीं। इस दौरान जेवियर ने एक माइक ड्रोप स्पीच दी जिसने हर किसी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा, "नो टू वॉर एंड फ्री फलस्तीन (युद्ध नहीं और फलस्तीन आजाद हो)।"

प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन हुआ वायरल

जेवियर बार्डेम के इस नारे से एक ओर डॉल्बी थिएटर तालियों की आवाज से गूंज उठा, दूसरी ओर बगल में खड़ी प्रियंका चोपड़ा ने भी उनसे सहमति जाहिर करते हुए इशारा किया। इसके बाद दोनों ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के विनर की अनाउंसमेंट की जिसे सेंटिमेंटल वैल्यू ने जीता।

 

अवॉर्ड प्रेजेंट करने से पहले भी जेवियर बार्डेम ने ऑस्कर के रेड कारपेट पर भी फलस्तीन को आजाद करने का मैसेज दिया था। उन्होंने 'नो वॉर' का एक पिन कैरी किया था जो फलस्तीन का समर्थन का प्रतीक है। इससे पहले भी वह कई बार इसको लेकर अपनी आवाज बुलंद कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Oscars 2026 के रेड कारपेट पर छाईं Priyanka Chopra, पति निक जोनस के हाथ में बंधे 'कलावा' ने खींचा ध्यान

प्रियंका चोपड़ा का ऑस्कर लुक

प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर्स में अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा। जब वह पति निक जोनस के साथ रेड कारपेट पर आईं तो उनका लुक देख लोग उनकी तारीफ करने लगे। एक ने कहा कि वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने इस खूबसूरत शाम के लिए डियोर का व्हाइट थाई-हाई स्लिट गाउन पहना जिसे उन्होंने डायमंड-सफायर नेकलेस से स्टाइल किया था।

यह भी पढ़ें- Oscars 2026 Winners: माइकल बी जोर्डन और जेसी बकले के नाम ऑस्कर, 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' को मिले सबसे ज्यादा खिताब