विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscar 2023 में दीपिका पादुकोण को देख मंत्रमुग्ध हुईं कंगना रनोट, डिप्रेशन पर तंज कसने के बाद अब की तारीफ

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 13 Mar 2023 02:20 PM (IST)

Kangana Ranaut Praises Deepika Padukone On Her Appearance At Oscar Award 2023 ऑस्कर 2023 में आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ...और पढ़ें

Kangana Ranaut Praises Deepika Padukone On Her Appearance At Oscar Award 2023, Twitter
Kangana Ranaut Praises Deepika Padukone On Her Appearance At Oscar Award 2023, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana Ranaut Praises Deepika Padukone On Her Appearance At Oscar Award 2023: सोमवार को ऑस्कर 2023 मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी हाइलाइट रही। 95वें अकादमी अवॉर्ड्स में भारत ने दो पुरस्कार अपने नाम किए। एसएस राजामौली की आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को लेकर पहले से ही उम्मीद काफी ज्यादा थी।

भारत की झोली में आए दो ऑस्कर अवॉर्ड

नाटू-नाटू ने निराश न करते हुए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में जीत हासिल की। इसके अलावा गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने भी ऑस्कर 2023 में अवॉर्ड जीतकर सभी को हैरान किया। इसके साथ ही इस साल भारत की झोली में एक साथ दो ऑस्कर अवॉर्ड्स आ गिरे और ये पहला मौका है जब भारत की तरफ से नामांकित किसी फिल्म के गाने ने ऑस्कर जीता है।

दीपिका की मुरीद हुईं कंगना

आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के अलावा ऑस्कर 2023 में भारत के लिए एक और दिलचस्प बात रही है। 95वें अकादमी अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने इवेंट में नाटू-नाटू के परफॉर्मेंस की घोषणा की। इसके अलावा दीपिका ने अपने रेड कारपेट लुक के लिए भी प्रशंसा बटोरी। ऑस्कर 2023 में दीपिका के अपिरियंस ने एक्ट्रेस कंगना रनोट को भी इम्प्रेस किया।

कंगना ने की दीपिका की जमकर तारीफ

कंगना रनोट ने दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए ट्विटर पर उनके लिए एक पोस्ट भी शेयर किया। दीपिका की खूबसूरती और उनके सलीके की प्रशंसा करते हुए कंगना ने कहा, 'कितनी खूबसूरत हैं दीपिका पादुकोण, वहां पूरे देश को एक साथ लेकर खड़े होना, अपनी छवि को संभालना, प्रतिष्ठा को उन नाजुक कंधो पर लेना और इतनी शालीनता और आत्मविश्वास के साथ बोलना कोई आसान काम नहीं है। दीपिका इस बात की गवाही देती हैं कि भारतीय महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।'

जब कंगना ने दीपिका पर कसा था तंज

सोशल मीडिया पर कंगना के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया और दोनों की तारीफ की। कंगना रनोट अब तक कई मौकों पर दीपिका पर हमलावर हो चुकी हैं। कुछ साल पहले उन्होंने अप्रत्यक्ष रुप से दीपिका पर मेंटल हेल्थ को लेकर कमेंट किया था। सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था, 'मेरे बाद सब बोलो, डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पब्लिक ने उनकी औकात दिखा दी।' 

बता दें कि दीपिका ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर मानसिक स्वास्थ्य और डिप्रेशन से जुड़ा एक कैंपेन चलाया था। उन्होंने इस दौरान कई पोस्ट भी शेयर किए थे।