विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscar 2023: अमेरिका में राम चरण को बताया गया इंडिया का ब्रेड पिट, एक्टर का रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Wed, 01 Mar 2023 10:46 PM (IST)

सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अमेरिका में फिल्म आरआरआर के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस दौरान हाल ही ...और पढ़ें

Oscar 2023: Ram Charan was told India's bread pit in America, actor's reaction video went viral, via instagram
Oscar 2023: Ram Charan was told India's bread pit in America, actor's reaction video went viral, via instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Charan: सुपरस्टार रामचरण इन दिनों आरआरआर के सॉन्ग नाटू-नाटू के ऑस्कर 2023 में शामिल होने पर फिल्म के प्रचार के लिए अमेरिका में हैं। इस दौरान रामचरण ने एक अमेरिकी टॉक शो में शिरकत की। इस टॉक शो में राम चरण को हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट के नाम से इंडिया का ब्रैड पिट बुलाया गया। जिसके बाद इस टॉक शो में राम चरण का रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राम चरण को बताया गया इंडिया का ब्रैड पिट

सोशल मीडिया पर अमेरिकी टॉक शो केटीएलए एंटरटेनमेंट का एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शो का होस्ट राम चरण को इंडिया का ब्रैड पिट कहकर इंट्रोड्यूस करते नजर आ रहा है। इसके बाद राम चरण का रिएक्शन दिखाई दे रहा है। जब एंकर राम चरण से पूछता है कि आपको हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट की उपाधि से संबोधित करना अच्छा लगा। जिसपर राम चरण जवाब देते हुए कहते हैं, 'निश्चित तौर पर ब्रैड पिट काफी ज्यादा पसंद हैं।' ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद खासा वायरल हो रहा है। ब्रैड पिट से तुलना राम चरण को खासी पसंद आई। जिसका अंदाजा वीडियो में राम चरण के एक्सप्रेशन देखकर ही लगाया जा सकता है। राम चरण के फैंस को उनके एक्सप्रेशन खासे पसंद आ रहे हैं।

लॉस एंजेलिस से राम चरण ने पिक्चर की शेयर

राम चरण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लॉस एंजेलिस से पिक्चर्स शेयर की हैं। जिसमें वो कॉफी डेशिंग नजर आ रहे हैं।

नाटू-नाटू सॉन्ग सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में शामिल

आरआरआर के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर 2023 में सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में शामिल किया गया है। ये अवॉर्ड फंक्शन 12 मार्च को अमेरिका में आयोजित होने वाला है। जिसके लिए राम चरण अमेरिका में ही हैं।

यह भी पढ़ें: Mandalorian Season 3 Review: ज्यादा रोमांच के साथ लौटा मैंडलोरियन का तीसरा सीजन, नये सफर पर निकला डिन

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiya 3: इस दिन लौटेंगे रूह बाबा, कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 3 की अनाउंस