Move to Jagran APP

Oscar 2021: 'ऑस्कर' पहुंची प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म 'द व्हाइट टाइगर', इस केटेगरी में मिला नॉमिनेशन

The White Tiger में आदर्श गौरव ने मुख्य भूमिका निभायी थी जबकि प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव सहयोगी भूमिकाओं में नज़र आये थे। प्रियंका ने इसकी ख़ुशी मनाते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- हम अभी-अभी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 08:16 PM (IST)Updated: Tue, 16 Mar 2021 07:49 AM (IST)
Oscar 2021: 'ऑस्कर' पहुंची प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म 'द व्हाइट टाइगर', इस केटेगरी में मिला नॉमिनेशन
Priyanka chopra's film The White Tiger. Photo- Instagram/Priyanka Chopra

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा जोनस की फ़िल्म द व्हाइट टाइगर बाफ्टा के बाद आख़िरकार ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस तक पहुंच गयी है। सोमवार को 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की लिस्ट जारी की गयी, जिसमें द व्हाइट टाइगर को अडेप्टेड स्क्रीनप्ले केटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। 

loksabha election banner

इस बार नॉमिनेशंस का एलान करने मौक़ा प्रियंका और निक जोनस को मिला, जिन्होंने ऑनलाइन ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस घोषित किये। द व्हाइट टाइगर के लिए इसके लेखक-निर्देशक रमीन बहरानी को बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले केटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की गयी थी। फ़िल्म में आदर्श गौरव ने मुख्य भूमिका निभायी थी, जबकि प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव सहयोगी भूमिकाओं में नज़र आये थे। प्रियंका ने इसकी ख़ुशी मनाते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- हम अभी-अभी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए हैं। बधाई रमीन और टीम। ख़ुद नॉमिनेशन घोषित करना मेरे लिए ख़ास रहा। सब पर गर्व है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

इस केटेगरी में ऑस्कर जीतने के लिए द व्हाइट टाइगर को बोराट सब्सिक्वेंट मूवीफ़िल्म, द फादर, नोमैडलैंड और वन नाइट इन मायामी से प्रतिस्पर्धा करनी होगी।

इससे पहले द व्हाइट टाइगर के लिए मुख्य कलाकार आदर्श गौरव को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ़ फ़िल्म एंड टेलीविजन अवार्ड्स (BAFTA) की बेस्ट एक्टर केटेगरी में नामांकन मिल चुका है। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के लिए आदर्श को रिज़ अहमद (साउंड ऑफ़ मेटल), चैडविक बोसमैन (ब्लैक बॉटम), एंथनी होपकिंस (द फादर), ताहर रहीम ( द मौरीटेनियन) और मैड्स मिकलसन (एनअदर राउंड) से टक्कर लेनी होगी। प्रियंका चोपड़ा द व्हाइट टाइगर की एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आयी द व्हाइट टाइगर अरविंद अडिगा के इसी नाम से आए नॉवेल का स्क्रीन रूपांतरण है। फ़िल्म में राजकुमार राव ने प्रियंका के पति का सपोर्टिंग रोल निभाया। महेश मांजरेकर भी एक अहम किरदार में नज़र आए। फ़िल्म मुख्य रूप से भारतीय समाज में जाति और वर्ग संघर्ष की हकीकत दिखाती है। 2020 में दुनियाभर में कोरोना वायरस पैनडेमिक की वजह से सिनेमाघरों में फ़िल्में रिलीज़ नहीं हो सकी थीं, लिहाज़ा एकेडमी अवॉर्ड्स संचालित करने वाली संस्था की ओर से नियमों में शिथिलता देते हुए उन फ़िल्मों को भी शामिल किया गया, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुई थीं।

यह भी पढ़ें: 93rd Academy Awards के नॉमिनेशंस का प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने किया एलान, यहां देखें पूरी लिस्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.