विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Orry के दोस्तों ने की थी पार्टी में उन्हें जान से मारने की कोशिश? खुद किया ये शॉकिंग खुलासा, एक वीडियो वायरल

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 27 Nov 2023 02:56 PM (IST)

Bigg Boss 17 में कुछ दिनों के मेहमान बनकर आए Orry ने घर के माहौल को ही बदलकर रख दिया। ...और पढ़ें

orry ने बिग बॉस 17 में किया ये बड़ा खुलासा/ फोटो- Instagram
orry ने बिग बॉस 17 में किया ये बड़ा खुलासा/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. बिग बॉस 17 में ओरी ने किया बड़ा खुलासा
  2. ओरी ने बताया दो दोस्तों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी
  3. ओरी के एक दोस्त का धक्का देते हुए वीडियो हुआ वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। orry कौन हैं, क्या करते हैं, इसके बारे में जानने के लिए तो हर कोई एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया स्टार बनकर हर जगह ओरी छा चुके हैं। जाह्नवी कपूर से लेकर बड़े-बड़े सितारों तक के साथ जमकर पार्टी करने वाले ओरी हाल ही में सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 17 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर नजर आए थे।

उन्होंने मंच पर अपनी हिंदी से और मजाकिया अंदाज से सलमान को भी काफी हंसाया। आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहने वाले ओरी ने हाल ही में खुलासा किया कि एक बार उनके दोस्त ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, उनको फ्रेंड द्वारा धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ।

Orry को दोस्त ने दिया था धक्का, जान से मारने की थी कोशिश?

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी (Orry)वैसे तो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा बताया, जिसे सुनकर हर कोई सकते में आ गया। ओरी ने सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में उस इंसिडेंट के बारे में बताते हुए कहा,

"एक बार मेरे एक दोस्त ने मुझे हेलोवीन पार्टी में डांस करते हुए धक्का दे दिया था, एक रील भी वायरल हुई थी। मैं नीचे गिर गया। मैं सोफे के पास जो खिड़की थी, उसके पास जाकर गिरा, मैं मर भी सकता था। किसी ने वो वीडियो बनाया था। मैंने अपना फोन दे दिया था, क्योंकि उसमें सबूत था"।

इतना ही नहीं, उन्होंने एक और इंसिडेंट के बारे में भी बताया, जहां उनकी एक फीमेल फ्रेंड ने उन्हें ड्रिंक के बाद पूल पार्टी में रूफ टॉप पर उन्हें अकेला छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'उन्हें ट्रॉफी दे दो यार', अनुराग डोभाल के भड़कावे में आकर बिग बॉस के खिलाफ हुए ये कंटेस्टेंट

ओरी ने खुद भी सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

जाह्नवी से लेकर अनन्या पांडे सहित कई सितारों के खास दोस्त ओरी ने इस वीडियो को खुद अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हैं और उन्होंने शेफ ड्रेस पहनी हुई है।

View this post on Instagram

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

अचानक ही वह डांस करते-करते सोफे पर खड़े होकर अपने दोस्त के गले लगते हैं, लेकिन उनका दोस्त उन्हें जैसे ही पीछे हटाता है, वह धड़ाम से सोफे के पीछे गिर जाते हैं और उनके पीछे एक विंडो है। इसी इंसिडेंट के बारे में ओरी ने बिग बॉस के शो में भी बताया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "एक और दिन, एक और पार्टी, एक और मर्डर की कोशिश"।

यह भी पढ़ें: Orry Welcome Party: ओरी के लिए सभी घरवालों ने रखी वेलकम पार्टी, तहलका और अनुराग के बीच हुई जमकर बहस