विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oppenheimer: क्राइम से हटकर इस बार क्रिस्टोफर नोलन लाए हैं साइंस बेस्ड फिल्म, रिलीज से पहले ही मचा है हंगामा

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 18 Jul 2023 10:11 PM (IST)

Christopher Nolan Film Oppenheimer हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की लेटेस्ट फिल्म ओपेनहाइमर की चर्चा पूरी दुनिया में हो ...और पढ़ें

Hollywood Director Christopher Nolan Film Oppenheimer, Twitter
Hollywood Director Christopher Nolan Film Oppenheimer, Twitter

HighLights

  1. क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में इस बार क्या है खास
  2. परमाणु बम बनाने से जुड़ी है कहानी
  3. दमदार है फिल्म की स्टार कास्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। Christopher Nolan Film Oppenheimer: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओपेनहाइमर ने दुनियाभर में हंगामा मचा रखा है। फिल्म चंद दिनों बाद 21 जुलाई को रिलीज होने वाली है। ऐसे में ओपेनहाइमर की एडवांस बुकिंग को लेकर सिनेमा लवर्स के बीच हड़कंप मचा हुआ है। आलम ये है कि रात 3 बजे के शो भी बुक हो चुके है।

ओपेनहाइमर की एडवांस बुकिंग पिछले कुछ दिनों से चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म मंगलवार तक सिर्फ भारत में 2 लाख से ज्यादा टिकट बेच चुकी है। अलग- अलग शहर के हिसाब से टिकट के दाम भी अलग है। भारत में फिल्म के टिकट की सबसे महंगी कीमत 2450 रुपये है। कुछ जगहों पर 1800 रुपये भी टिकट के दाम रखे गए है।

क्यों मचा है हंगामा ?

ओपेनहाइमर को लेकर क्रेज इतना ज्यादा है कि मुंबई में फिल्म के शो 24 घंटे के लिए रखे गए है। इनमें दिन के बाद रात 12 बजे और 3 बजे के शो भी शामिल है। फिल्म की ऐसी हाइप है कि देर रात के ये शो भी भर चुके है। आइए जानते हैं कि ओपेनहाइमर में ऐसी क्या खासियत है कि फिल्म का इतना बज दुनियाभर में बना हुआ है...

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म

ओपेनहाइमर की सबसे बड़ी खासियत है इसके डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन। उन्होंने अब तक जो भी फिल्में बनाई हैं, उनकी चर्चा दुनियाभर में हुई है। क्रिस्टोफर नोलन गंभीर मुद्दों को अपनी फिल्मों के जरिए बेहद आसानी से समझाते हैं, जो देखने वाले को हैरान कर देता है और यही उनकी खासियत है। दर्शक थिएटर में ये उम्मीद लेकर जाता है कि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म है तो ये हैरान, अविश्वसनीय, अचंभित और रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव देगी। 

क्राइम से साइंस 

क्रिस्टोफर नोलन अब तक क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने साइंस में हाथ आजमाया है, वो भी जो विश्व इतिहास का हिस्सा है। इंटरस्टेलर, इन्सेप्शन, टेनेट, डनकर्क और द डार्क नाइट ट्रिलॉजी, क्रिस्टोफर नोलन की कुछ बहुचर्चित फिल्में है।

भले ही इन फिल्मों को कुछ लोगों ने देखा ना हो, लेकिन नाम लगभग हर किसी ने सुना है। इन फिल्मों के बाद क्रिस्टोफर नोलन ने साइंस जैसे सब्जेक्ट को अपनी अगली फिल्म के लिए चुना, जो सबसे पहले परमाणु बम बनाने के इतिहास पर आधारित है।

फिल्म की कहानी

वर्ल्ड वार 2 के दौरान कई देशों के बीच न्यूक्लियर हथियार बनाने की होड़ मची हुई थी। इसमें सबसे आगे अमेरिका था, जिसे ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों का साथ मिल रहा था। वहीं, दूसरी तरफ जर्मनी जैसे देश भी मुकाबले में थे।

ओपेनहाइमर के जरिए दिखाया गया है कि आखिर दुनिया को विनाशकारी परमाणु बम बनाने की जरूरत पड़ी क्यों और वर्ल्ड वार 2 के समय अमेरिका में क्या स्थितियां थी। फिल्म की कहानी पुलित्जर अवॉर्ड विनिंग बायोग्राफी अमेरिकन प्रोमेथियस (American Prometheus) से ली गयी है।

ये किताब अमेरिकी वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर आधारित है, जिन्हें परमाणु बम का जनक कहा जाता है। उनके नाम पर ही फिल्म का टाइटल भी रखा गया है। वर्ल्ड वार 2 के दौरान उन्होंने परमाणु बम बनाने का प्रोजेक्ट शुरु किया था, जिसे मैनहट्टन प्रोजेक्ट नाम दिया गया।

फिल्म के लिए किए गए रियल धमाके 

ओपेनहाइमर की कहानी परमाणु बम बनाने की है तो धमाके भी जरुर होंगे। फिल्म को लेकर दावा किया गया है कि इसमें सीजीआई (कंप्यूटर जनरेटेड इमेजरी) और VFX का कोई इस्तेमाल नहीं किया गया है यानी ओपेनहाइमर के लिए असली धमाके किए गए, जो फिल्म देखने वालों का रोमांच बढ़ा रहे हैं।  

दमदार स्टार कास्ट

क्रिस्टोफर नोलन ने ओपेनहाइमर के लिए दमदार स्टार कास्ट बनाई है। फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, किलियन मर्फी और मैट डेमन जैसे हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर्स के नाम शामिल है।  

इनके अलावा एमिली ब्लंट, फ्लोरेंस पघ भी अहम किरदारों में हैं। रॉबर्ट ओपेनहाइमर के रोल में किलियन मर्फी हैं, जो पीकी ब्लाइंडर्स सीरीज के लिए जाने जाते हैं।