Onion Price: प्याज की बढ़ती कीमतों पर लोगों ने लिया फिल्मों का सहारा, वायरल हो रहे ये मजेदार मीम्स
Onion Price प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों और डायलॉग से बने कई मीम्स शेयर किए जा रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। देश में प्याज की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है और अब प्याज के भाव 100 रुपये प्रति किलो से भी ज्यादा हो गए हैं। प्याज की कीमतों से लोग परेशान हैं और राजनीतिक नेताओं से लेकर जनता तक सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर भी प्याज की बढ़ी कीमतों का विरोध किया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग कटाक्ष मारते हुए बॉलीवुड फिल्मों पर बने मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों के कई सीन्स और डायलॉग को प्याज की कीमतों से जोड़कर दिखा रहे हैं और मजे ले रहे हैं। वहीं कई लोगों ने फिल्मों के सीन को एडिट कर प्यार की कीमतों से कनेक्ट कर रहे हैं। ऐसे में देखते हैं कि लोग प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर सोशल मीडिया पर कैसे कैसे मीम्स शेयर कर रहे हैं और फोटोशॉप्ड फोटो भी शेयर कर रहे हैं।
When your friend brings onion salad for you#OnionPrice pic.twitter.com/A2AVp8qLGM— sandesh dabi (@sandeshdabi16) December 5, 2019
Teacher : Kya banna chahte ho bade hokar, engineer or doctor?
Student : pic.twitter.com/7LN8atRWrq— Hemang Jesani 🇮🇳 (@HemangJesani) December 5, 2019
They wanted the youth to sell Pakodas, but how can we even make Pakodas without Onions.
Jiyen to Jiyen Kaise.
#OnionPrice pic.twitter.com/ZWVkcYCVSm— Rohitvarma (@AAMIRCRAZE) December 5, 2019
After seeing 'Onions' price📈
'Aloo' be like :#OnionPrice #OnionCrisis pic.twitter.com/UQWJk3op65— Vipul Mittal (@vipulmittal09) December 4, 2019
Series of events! pic.twitter.com/2ftd0c54I2— Grumpy (@roooossshhiiiii) December 4, 2019
Onion Sellers right now #OnionPrice #OnionCrisis #OnionPriceRise pic.twitter.com/4W3eQf3pOj— IM Achilles (@call_da_king) December 2, 2019
every home onion right now -- pic.twitter.com/OdI3PcIVrC— Rabari Dhaval (@RabariD23965061) November 28, 2019
बता दें कि प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर संसद में भी इस मुद्दे पर काफी हंगामा हो चुका है, फिर भी प्याज की कीमत कम नहीं हो रही है। देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमत 120 से 150 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इसका काफी विरोध हो रहा है।