प्रियंका चोपड़ा का अमेरिका में हुआ ब्राइडल शॉवर, तस्वीरों में नजर आएगी प्रियंका की खुशी
प्रियंका चोपड़ा द स्काई इज़ पिंक से फिल्मी जगत में वापसी करेंगी। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर लीड रोल में हैं l
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निग जोनास सगाई के पहले से सुर्खियों में रहे हैं। और अब सगाई के बाद शादी की चर्चा से लेकर आउटिंग तक, दोनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। इस बीच नई खबर यह आ रही है कि, हाल ही में प्रियंका का ब्राइडल शॉवर का आयोजन किया गया जिसमें उनकी मां भी मौजूद थी।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी आने वाली फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच वे समय निकालकर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट शेयर कर रही हैं। प्रियंका ने हाल ही में अपने ब्राइडल शॉवर प्रोग्राम को लेकर एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें कई तस्वीरें भी शामिल हैं। प्रियंका ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि, प्यार, हंसी और अमेजिंग लेडीज से भरा एक रूम और कुछ स्पेशल जेंटलमेन (क्या सरप्राइज है)। थैंक्यू यू इस ब्राइडल शॉवर के लिए जिसमें नियमों को तोड़ा गया। मेरे अमेजिंग फ्रेंड्स और फेमिली जिसने मुझे इतना स्पेशल फील करवाया और प्यार दिया। थैंक यू।
यह भी पढ़ें: प्रियंका के ससुराल से आई यह खूबसूरत तस्वीर, सास को बहू से है इतना प्यार
तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि, प्रियंका ने इस मोमेंट को खूब एंजॉय किया है।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और यह किड, तो यह है माजरा
प्रियंका ने अपनी इस पोस्ट में कुछ महिलाओं के नाम का भी जिक्र किया है जिन्होंने उनके लिए यह सरप्राइज ब्राइडल शॉवर का आयोजन किया। कुछ दिनों से प्रियंका सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नजर आ रही हैं। एक और पोस्ट में उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि निक को उन्होंने अपने भांजे से मिलावाया।
Nephew and boo.. 😍❤️ @ayd.in you r so cute! @irfan525 @stace1711
वहीं, प्रियंका की सास ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में प्रियंका के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था डॉटर इन लॉ लव।
प्रियंका चोपड़ा द स्काई इज़ पिंक से फिल्मी जगत में वापसी करेंगी। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर लीड रोल में हैं l इस फिल्म में आमिर खान की फिल्मी बेटी ज़ायरा वसीम को अहम् रोल मिला है l ज़ायरा जो दंगल में आमिर खान की बेटी (गीता फोगाट के बचपन) के रोल में थीं और बाद में आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की हीरोइन। इस फिल्म की शूटिंग अमेरिका में चल रही है।