ओम पुरी की पूर्व-पत्नियों ने कीं अलग-अलग शोक सभाएं, संदिग्ध मौत पर बोले अनु कपूर!
अनु कपूर ओम पुरी के साथ मिस्टर कबाड़ी नाम की फ़िल्म में काम कर रहे थे। उन्होंने इस बारे में कहा कि यह फ़िल्म सीमा ही निर्देशित कर रही हैं।
अनुप्रिया मुंबई। वेटरन एक्टर ओम पुरी को श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई में सोमवार को दो शोक सभाएं हुईं। ये दोनों उनकी पूर्व पत्नियों सीमा कपूर और नंदिता पुरी ने अलग-अलग आयोजित कीं।
कुछ सेलेब्रटीज़ दोनों सभाओं में शामिल हुए। इनमें अमिताभ बच्चन शामिल हैं। सीमा कपूर वाली शोक सभा गुरद्वारे में हुई, जहां उनके भाई और मशहूर कलाकार अनु कपूर ने बातचीत करते हुए कहा है कि बड़े दुखद की घड़ी है।यह पूछे जाने पर कि ओम पुरी की की मौत को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं कि उनकी मौत नॉर्मल नहीं थी। इस पर अनु ने कहा है कि जब किसी सेलेब्रिटी की मौत होती है, तो ऐसी आशंकाएं जताई जाने लगती हैं। हमें किसी तरह की शंका नहीं है। पुलिस अपना काम कर रही है। अनु कपूर ओम पुरी के साथ मिस्टर कबाड़ी नाम की फ़िल्म में काम कर रहे थे। उन्होंने इस बारे में कहा कि यह फ़िल्म सीमा ही निर्देशित कर रही हैं और एडिट का काम चल रहा है। मैं जब भी ओम पुरी के साथ के अपने दृश्य देखूंगा, उन्हें काफी याद करूंगा।
इसे भी पढ़ें- ओम पुरी ने जब बचाई थी दोस्त नसीरूद्दीन शाह की जान
उधर, नंदिता पुरी की शोक सभा इस्कॉन मंदिर में हुए और ओम पुरी के साथ काम करने वाले कई कलाकारों ने इसमें हिस्सा लिया।