विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nysa Devgan: 20 साल की हुईं अजय देवगन और काजोल की 'बेबी', केक काटकर किया सेलिब्रेट, वायरल हुआ वीडियो

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 21 Apr 2023 04:38 PM (IST)

Nysa Devgan Birthday Video नीसा देवगन फिल्म अभिनेता काजोल और अजय देवगन की बेटी है। वह सोशल मीडिया पर भी ...और पढ़ें

Nysa Devgan Birthday Video, Nysa Devgan Birthday, Nysa Devgan Video
Nysa Devgan Birthday Video, Nysa Devgan Birthday, Nysa Devgan Video

नई दिल्ली, जेएनएन। Nysa Devgan Birthday Video: काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन 20 वर्ष की हो गई है। अब उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें केक काटते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उनके बगल में अजय देवगन खड़े होकर ताली बजाते नजर आ रहे हैं। नीसा देवगन का जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ है।

काजोल और अजय ने बेटी नीसा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी थी 

गुरुवार को काजोल और अजय देवगन ने अपनी बेटी नीसा देवगन की खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। अब उनका एक वीडियो मौसी तनीषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में नीसा को पिता अजय और दादी वीणा देवगन के साथ 20 लिखा हुआ केक काटते हुए देखा जा सकता है। नीसा के चेहरे पर मुस्कान है और वह ताली बजाती हुई भी नजर आ रही है। सभी लोग जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

नीसा देवगन ने जन्मदिन घर पर ही मनाया है

नीसा देवगन ने अपना जन्मदिन घर पर ही मनाया है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रेट टॉप और योगा पैंट पहन रखी है। काजोल और अजय देवगन ने 24 फरवरी 1999 को शादी की है। इसके पहले, दोनों कुछ वर्षों तक एक-दूसरे को डेट भी करते थे। दोनों को दो बच्चे हैं। बेटी का नाम जहां नीसा देवगन है। वहीं, उनके बेटे का नाम युग है।

काजोल ने बेटी की तस्वीरें शेयर की थी

गुरुवार को काजोल ने अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'ये हम हैं और हमारी कहानी है। मुझे आपका मजाक पसंद है। मुझे आप जिस तरह सोचती हैं, वह भी काफी पसंद है। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। आप हमेशा खुश रहो। मुस्कुराते रहो।'

अजय देवगन की तस्वीरों में पिता और बेटी का रिश्ता भी नजर आ रहा था

अजय देवगन ने भी अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थी। इसमें पिता और बेटी का रिश्ता भी नजर आ रहा था। हाल ही में, काजोल ने अपनी बेटी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी अपने आपको बहुत अच्छे से कैरी करती है और वे उनके निर्णयों का समर्थन करती है।