विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nupur Sanon ने Bigg Boss शो में शामिल होने से किया इनकार, कृति बोलीं - हमारी बिग बॉस...

Published: Sat, 08 Jun 2024 08:43 PM (GMT+05:30)

काफी समय से ये खबर आ रही थी कि कृति सेनन (Kriti Sanon) की बहन नुपुर सेनन (Nupur Sanon) बहुत ...और पढ़ें

Nupur Sanon on coming in Bigg Boss
Nupur Sanon on coming in Bigg Boss

HighLights

  1. नुपुर ने किया साफ इनकार
  2. मां इजाजत नहीं देगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार शो को सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट करते नजर आएंगे। अब धीरे-धीरे शो के कंटेस्टेंट्स के नाम से भी पर्दा हट रहा है। पिछले दिनों हमने आपको खबर दी थी कि इस शो पर कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन को भी इन्वाइट किया गया है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये भी पता चल गया है।

खुद नुपुर सेनन ने इस पर बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि यह सिर्फ एक अफवाह है और इस बारे में उन्हें भी नहीं पता है। ई टाइम्स से बातचीत में नुपुर ने कहा, मैंने कई आर्टिकल्स पढ़े कि मुझे शो के लिए अप्रोच किया गया है जबकि ऐसा कुछ नहीं है। नुपुर ने कहा कि कई रिपोर्ट्स में तो ये तक कहा गया कि मुझे पिछले सीजन में शो में एंट्री के लिए इन्वाइट आया था लेकिन ये बात बिल्कुल गलत है। मैंने आज से पहले ऐसी अफवाह कभी नहीं सुनी।

नुपुर ने किया साफ इनकार

दरअसल नुपुर ने हाल ही में नोबो (NOBO) नाम से अपना नया क्लोथिंग ब्रांड शुरू किया है। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि क्या वो कभी आने वाले समय में शो पर आना चाहेंगी, तो नुपुर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरे पास इसके लिए समय है। अगर मैं वहां चली गई तो मेरे सारे टेलर और मास्टर जी अगर मुझे काम पर लंबे समय तक नहीं देखेंगे तो रोने लग जाएंगे।

यह भी पढ़ें: TV की ये पॉपुलर 'बहू' Bigg Boss OTT 3 में लगाएंगी आग? फाइनली शो का हिस्सा बनने पर खुद तोड़ी चुप्पी

मां इजाजत नहीं देगी

दरअसल दोनों बहने NOBO के लॉन्च के दौरान मिली थीं। वहीं जब कृति से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,मुझे लगता है ये अफवाह है क्योंकि हमारी बिग बॉस (नुपुर और कृति की मां) इसके लिए कभी इजाजत नहीं देगी।

वहीं नुपुर से पहले अनुषा डांडेकर ने भी बिग बॉस के घर में आने की खबरों का खंडन कर दिया था। अनुषा ने कहा था कि मैं बिग बॉस के घर में नहीं जा रही और वो लोग मुझे फोन भी नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें मेरा जवाब पता है। बिग बॉस 21 जून से प्रसारित होगा।

यह भी पढ़ें: Tiger Nageswara Rao: OTT पर आ गई रवि तेजा और नुपुर सेनन की एक्शन फिल्म TNR, जानें- कहां देख सकते हैं मूवी